विज्ञापन

अमेरिका में डायपर खाते मर गया 2 साल का भूखा बच्चा, मां-बाप के बिना 14 घंटे तड़पता रहा मासूम

US Crime News: पोस्टमार्टम में बच्चे के शरीर में डायपर के जेल और दीवार के टुकड़ों जैसे पदार्थ पाए गए हैं. बच्चे का वजन सिर्फ 15 पाउंड था. उसके शरीर पर कई घाव और कीड़ों के काटने के निशान थे.

अमेरिका में डायपर खाते मर गया 2 साल का भूखा बच्चा, मां-बाप के बिना 14 घंटे तड़पता रहा मासूम
US Crime News: मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत के बाद माता-पिता गिरफ्तार
  • अमेरिका में दो साल के बच्चे की मौत पर माता-पिता को हत्या और लापरवाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया है
  • बच्चे की हालत बहुत खराब थी, उसका वजन केवल पंद्रह पाउंड था और शरीर पर कई घाव और कीड़े के निशान थे
  • बच्चे ने मरने से पहले डायपर और दीवार के टुकड़े खाए थे, जो गंभीर भूख और कुपोषण का संकेत है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

US Crime News: अमेरिका के इंडियाना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक छोटे बच्चे की मौत ने मां-बाप की लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस और कोर्ट के रिकॉर्ड के अनुसार, इस मामले में इंडियाना के एक दंपति (माता-पिता) को गिरफ्तार किया है, क्योंकि उनके कुपोषित दो साल के बेटे की बहुत खराब हालत में मौत हो गई. बच्चे का नाम एरिक राइखार्ड था. फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया कि मरने से पहले बच्चा मजबूरी में डायपर के टुकड़े और दीवार (ड्रायवॉल) के हिस्से खा रहा था. जांच में सामने आया कि माता-पिता ने उसे आखिरी बार जिंदा देखने के करीब 14 घंटे बाद पुलिस को फोन किया.

टेल सिटी पुलिस विभाग ने बताया कि ट्रेवर राइखार्ड-हेयस (39 साल) और कैथरीन कार्टर (31 साल) पर हत्या और लापरवाही के आरोप लगे हैं. पुलिस 31 मार्च को दोपहर करीब 1:20 बजे घर पहुंची, जब राइखार्ड-हेयस ने 911 पर फोन करके कहा कि उसकी पत्नी को 2 साल का उनका बेटे ऐसी हालत में मिला था, जिसमें वह सांस नहीं ले रहा है.

दंपति ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बच्चे को पिछली रात करीब 11 बजे आखिरी बार जिंदा देखा था. पुलिस और मेडिकल टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को बचाने की कोशिश की और सीपीआर दिया, लेकिन उसे वहीं मृत घोषित कर दिया गया. रिपोर्ट के अनुसार पुलिस डिटेक्टिव (जासूस) ने कहा कि उसके अनुसार बच्चा कई घंटे पहले ही मर चुका था, क्योंकि उसका शरीर नीला और बहुत पीला पड़ गया था.
पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है (फोटो- स्थानीय पुलिस)

पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है (फोटो- स्थानीय पुलिस)

बच्चा किस हालत में मिला?

जांच के कागजों के अनुसार, बच्चा बहुत कमजोर था और उसका वजन सिर्फ 15 पाउंड था. उसके शरीर पर कई घाव और कीड़ों के काटने के निशान थे. इसमें यह भी लिखा था कि कार्टर ने पुलिस को बताया कि बच्चा अपने डायपर खा रहा था, और डिटेक्टिव ने शक जताया कि उसने ऐसा भूख की वजह से किया. जांच में यह भी सामने आया कि घर की हालत बहुत खराब थी. बच्चों के कमरों में गंदगी, मल, कीड़े, दीवार के टुकड़े और डायपर के हिस्से बिखरे हुए थे.

जांचकर्ताओं ने बताया कि उसी घर में दो और बच्चे भी रह रहे थे और उनकी हालत भी खराब थी. उन बच्चों को वहां से हटा दिया गया, जिनमें से एक को गंभीर कुपोषण और पानी की कमी के कारण अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. इसके बावजूद, रिपोर्ट में कहा गया कि माता-पिता का कमरा साफ-सुथरा था, बिस्तर ठीक से लगा हुआ था और कोई गंदगी नहीं थी, जो पूरे घर की हालत से बिल्कुल अलग था.

पोस्टमार्टम में बच्चे के शरीर में डायपर के जेल और दीवार के टुकड़ों जैसे पदार्थ पाए गए हैं. अधिकारियों ने निष्कर्ष निकाला कि बच्चे की मौत गंभीर कुपोषण और पानी की कमी से हुई, जो लापरवाही की वजह से थी.

यह भी पढ़ें: अमेरिका में 26 साल के भारतीय इंजीनियर की बर्थडे पर ही मौत, कुछ महीने पहले ही मिली नौकरी, अब दर्दनाक हादसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com