विज्ञापन

दिल्ली-NCR से हटाई गई GRAP-3 की पाबंदियां, हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद लिया गया फैसला

दिल्ली-एनसीआर में AQI घटकर 200 के आसपास पहुंच चुका है. इसके बाद एनसीआर से GRAP-3 की पाबंदियां हटा दी हैं. हालांकि अभी ग्रैप-2 जारी रहेगा.

दिल्ली-NCR से हटाई गई GRAP-3 की पाबंदियां, हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद लिया गया फैसला
दिल्ली-एनसीआर में हटा ग्रैप-3
NDTV
  • दिल्ली-एनसीआर में AQI 300 से नीचे आने पर CAQM ने स्टेज-3 की प्रदूषण नियंत्रण पाबंदियां हटा दी हैं
  • हल्की बारिश और तेज हवा के कारण वायु प्रदूषण में सुधार हुआ, जिससे दिल्ली-एनसीआर में सांस लेने में राहत मिली है
  • मौसम विभाग के अनुसार ठंड बढ़ने पर प्रदूषण के कण जमीन के पास जम सकते हैं और वायु गुणवत्ता फिर खराब हो सकती है

दिल्ली-एनसीआर की प्रदूषण में सुधार होने के बाद CAQM ने GRAP-3 की पाबंदियों को हटा दिया है. अधिकारिक आदेश के अनुसार, दिल्ली का औसत AQI 300 से नीचे पहुंच गया है. प्रदूषक तत्वों के बेहतर डिस्पर्शन के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया, जिसके बाद स्टेज-3 की पाबंदियां हटाई गईं. हालांकि अभी ग्रैप-2 जारी रहेगा. आज AQI 204 दर्ज किया गया. इसके बाद यह फैसला लिया गया.

मौसम बदलने के बाद हुआ हवा में सुधार

इन दिनों दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने करवट ली है. हाल ही में हुई हल्की बारिश के बाद प्रदूषण कम हुआ है और ठंड बढ़ गई है. मौसम में इस बदलाव के साथ एक राहत की खबर भी सामने आई है. फिलहाल तेज हवा के असर के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक में बदलाव देखा गया है. एनसीआर की हवा अब 'येलो' और 'ऑरेंज' जोन में पहुंच गई है, जिससे लोगों को सांस लेने में कुछ राहत मिली है. प्रदूषण के स्तर में यह गिरावट हवा की गति बढ़ने के कारण हुई है, जिससे प्रदूषक तत्व बिखर गए हैं.

ठंड में क्यों बढ़ता है प्रदूषण?

हालांकि, मौसम विज्ञानियों ने एक चेतावनी भी दी है. उनके अनुसार, जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट होगी, वैसे-वैसे वायुमंडल में प्रदूषक कणों का जमावड़ा फिर से बढ़ सकता है. ठंड के मौसम में हवा भारी हो जाती है और प्रदूषण जमीन के करीब फैल जाता है. विभाग का अनुमान है कि तेज ठंड पड़ने के साथ ही आने वाले दिनों में प्रदूषण का पारा फिर से बढ़ सकता है.

स्टेज-3 के तहत क्या-क्या प्रतिबंध थे?

गैर-जरूरी निर्माण कार्यों पर रोक थी.
कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड में पढ़ाई की व्यवस्था की गई थी.
अभिभावकों और छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प दिया गया था.
दिल्ली और एनसीआर में BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल चारपहिया वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध था.
दिव्यांग व्यक्तियों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई थी.
दिल्ली में BS-IV या उससे पुराने मानक वाले गैर-जरूरी डीजल मीडियम गुड्स व्हीकल्स की एंट्री पर रोक थी.

अब ग्रैप-2 में क्या-क्या पाबंदी लागू रहेगी?

अस्पतालों, रेल, हवाई अड्डे और इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर पूरे एनसीआर में डीजल जनरेटर सेट पर रोक लग गई है. केवल गैस, पीएनजी, एलपीजी या बायोगैस जनरेटर ही चलाए जा सकते हैं. होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के तंदूरों में कोयले और सूखी लकड़ी के उपयोग प्रतिबंधित कर दिया गया है. केवल गैस या इलेक्ट्रिक तंदूर का ही इस्तेमाल होगा.नगर निगम ने खुले में ठोस कचरा, सूखी पत्तियां, प्लास्टिक जलाने पर पूरी तरह रोक लगाई है. पकड़े जाने पर भारी जुर्माना लगाया जाता है.

यह भी पढ़ें | चक्रवाती तूफान 'अकवान' बनेगा बलवान, दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कब से होगी भीषण ठंड?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Pollution, Delhi GRAP 3, Delhi Grap 2 Pollution, Delhi Pollution Update, Delhi AQI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com