विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली में कोहरा-ठंड, बंगाल से बिहार तक चक्रवात 'अकवान' का खतरा, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट

कल का मौसम, 18 नवंबर 2026: IMD ने कल देश के 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट है. दिल्ली-यूपी में कोहरे की संभावना है. जानिए आपके यहां कल कैसा मौसम रहेगा.

कल का मौसम: दिल्ली में कोहरा-ठंड, बंगाल से बिहार तक चक्रवात 'अकवान' का खतरा, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update
IANS
  • बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अकवान आंध्र प्रदेश के तट से 20 नवंबर तक गुजरने का अनुमान है
  • दिल्ली-एनसीआर में तापमान गिरकर 11.6 डिग्री पहुंच गया है और 22 नवंबर तक मॉडरेट फॉग का अलर्ट जारी किया गया है
  • तेज हवा के कारण दिल्ली-NCR में AQI में सुधार हुआ है और प्रदूषण स्तर येलो और ऑरेंज जोन में आ गया है

Kal Ka Mausam 18 November 2026: राजधानी दिल्ली समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. बंगाल की खाड़ी से नया चक्रवात अकवान तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 20 नवंबर की दोपहर तक आंध्र प्रदेश के तट पर नेल्लोर और टुनी के बीच से गुजरने की संभावना है. इस तूफान की अधिकतम गति 145 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, इस चक्रवात का मुख्य असर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना पर पड़ेगा. ओडिशा के तटीय इलाके भी इससे प्रभावित होंगे. चक्रवात के अप्रत्यक्ष प्रभाव के कारण, गुरुवार से दक्षिण बंगाल के जिलों में भारी बारिश शुरू हो सकती है, जो शनिवार तक जारी रहेगी. दिल्ली में इन दिनों ठंड बढ़ गई है. दिल्ली में लगातार ठंड बढ़ रही है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 18 नवंबर 2026 के लिए वेदर फॉरकास्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार कल देश के 9 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली-NCR में पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड

दिल्ली-एनसीआर के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है. आज दिल्ली में इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह देखने को मिली. तापमान 11.6 तक डिग्री तक गिर गया. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी. सुबह-शाम के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी. मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक के लिए 'मॉडरेट फॉग'का अलर्ट जारी किया गया है. कल भी तापमान में मामूली गिरावट दर्ज होगी. अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री तक पहुंच जाएगा.

मौसम में इस बदलाव के साथ एक राहत की खबर भी सामने आई है. फिलहाल तेज हवा के असर के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक में बदलाव देखा गया है. एनसीआर की हवा अब 'येलो' और 'ऑरेंज' जोन में पहुंच गई है, जिससे लोगों को सांस लेने में कुछ राहत मिली है. प्रदूषण के स्तर में यह गिरावट हवा की गति बढ़ने के कारण हुई है, जिससे प्रदूषक तत्व बिखर गए हैं. एक्यूआई में सुधार के बीच दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 भी हटा दिया गया है.

यूपी में कोहरा, बिहार में बारिश का अलर्ट

यूपी और बिहार के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. कल पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों ही क्षेत्रों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि बारिश के कोई आसार नहीं हैं. वहीं बिहार में भी मौसम बदलने जा रहा है.मौसम प्रणालियों के प्रभाव के चलते 21 नवंबर को बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक की गतिविधि देखी जा सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही

श्रीनगर और कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में इस मौसम की पहली ऐसी रात दर्ज की गई, जब तापमान शून्य से नीचे चला गया. श्रीनगर में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई. यहां रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. अधिकारियों ने बताया कि इस मौसम में सामान्य तापमान की तुलना में यह 0.8 डिग्री सेल्सियस कम था. जम्मू-कश्मीर के ऊपरी और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के बाद घाटी में ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग ने महीने के अंत तक घाटी में मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है.

चक्रवात 'अकवान' का असर, बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने के मुताबिक चक्रवात 'अकवान' के अप्रत्यक्ष प्रभाव के कारण, दक्षिण बंगाल के जिलों में गुरुवार से बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है. 21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बनने वाला तीसरा चक्रवात 'अकवान' है. यह समुद्र से भारी मात्रा में नमी सोखकर धीरे-धीरे और ताकतवर होता जा रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार शाम तक इसके पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की प्रबल संभावना है. 19 नवंबर यानी परसों की सुबह तक इसके और अधिक तीव्र होकर एक 'बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान' का रूप लेने की आशंका है. पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर, कोलकाता और हावड़ा में एक-दो जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. दक्षिण बंगाल के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

चेन्नई समेत तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश

तमिलनाडु के चेन्नई, तिरुवल्लुर और चेंगलपट्टू जिलों में कल और 19 नवंबर को तेज हवाओं के साथ बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि वे समुद्र के उन इलाकों में न जाएं, जहां हालात खराब होने की आशंका है. पूर्वानुमान के अनुसार, तटीय इलाकों में बारिश वाला मौसम बना रहेगा और राज्य के उत्तरी जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान चेन्नई, तिरुवल्लुर और चेंगलपट्टू में बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि पड़ोसी जिलों कांचीपुरम और रानीपेट में भारी बारिश होने की संभावना है. पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 और 19 नवंबर को चेन्नई और उसके आसपास के जिलों में सबसे अधिक बारिश होने की आशंका है.

कल इन राज्यों में भी IMD का अलर्ट

  • भारी बारिश: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
  • मध्यम बारिश: नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुर
  • हल्की बारिश: आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम, मेघालय, झारखंड, रायलसीमा और केरल
  • कोहरे का अलर्ट: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Mausam Alert, Weather Tomorrow, Weather Tomorrow Delhi, Weather Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com