विज्ञापन

ईरान को लेकर ट्रंप ने एक बार फिर किया पोस्ट, AI इमेज में ईरानी नौसेना के जहाज पर दिखाया ड्रोन हमला

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक नया सोशल मीडिया पोस्ट किया है, जिसमें AI से बनी तस्वीर में अमेरिकी ड्रोन को ईरानी नौसेना के जहाज पर हमला करते हुए दिखाया गया है.

ईरान को लेकर ट्रंप ने एक बार फिर किया पोस्ट, AI इमेज में ईरानी नौसेना के जहाज पर दिखाया ड्रोन हमला
  • अमेरिका और ईरान के बीच जारी सीजफायर के बावजूद खाड़ी क्षेत्र में तनाव की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है.
  • हॉर्मूज जलडमरूमध्य के बंद होने से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की आवाजाही पूरी तरह रुक गई है.
  • डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर AI से बनाई गई एक तस्वीर साझा की जिसमें अमेरिकी ड्रोन का हमला दिखाया गया है.

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सीजफायर के बावजूद खाड़ी में तनाव चरम पर है. युद्ध रोकने को लेकर अभी कोई अंतिम सहमति नहीं बन पाई है और इस बीच हॉर्मूज जलडमरूमध्य  के बंद होने से दुनिया भर में कच्चे तेल की आवाजाही पूरी तरह ठप है. वैश्विक ऊर्जा संकट की इस नाजुक स्थिति के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने फिर खलबली मचा दी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर AI से बनी एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर “अलविदा” लिखा है. इस तस्वीर में एक अमेरिकी ड्रोन को ईरान के नौसेना जहाज पर हमला करते हुए दिखाया गया है. यह पोस्ट ऐसे समय सामने आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच किसी समझौते की खबरें भी चर्चा में हैं.

इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें ईरान को अमेरिकी झंडे के रंगों में दिखाया गया था. इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ मिडिल ईस्ट"? ट्रंप की यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है और ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर अमेरिकी प्रशासन के भीतर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

कुछ दिन पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एआई से तैयार की गई कई तस्वीरें भी साझा की थीं, जिनमें ईरानी नौकाओं पर मिसाइल हमले, अंतरिक्ष युद्ध जैसे दृश्य और ईरान में अमेरिकी झंडा फहराते हुए दिखाया गया था. इन पोस्टों को उनके द्वारा साझा किए गए आक्रामक और प्रतीकात्मक संदेशों के रूप में देखा गया.

ये भी पढ़ें : ईरान के नक्शे पर अमेरिकी झंडा... ट्रंप का वो पोस्ट जिसने दुनिया को सोच में डाल दिया; ये महायुद्ध की आहट है?

लेखक के बारे में
img
आलोक कुमार ठाकुर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trump, Trump Iran Drone Post, Trump AI Image Iran Navy, US Iran Tension News, Trump Social Media Iran Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com