विज्ञापन

ईरान के नक्शे पर अमेरिकी झंडा... ट्रंप का वो पोस्ट जिसने दुनिया को सोच में डाल दिया; ये महायुद्ध की आहट है?

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कूटनीतिक प्रयास जारी हैं, लेकिन हालात अब भी नाजुक बने हुए हैं. एक ओर डोनाल्ड ट्रंप सोशल मीडिया पर आक्रामक संकेत देने वाले पोस्ट साझा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दोनों देशों के बीच मतभेद कम करने के लिए मध्यस्थता की कोशिशें तेज हैं.

ईरान के नक्शे पर अमेरिकी झंडा... ट्रंप का वो पोस्ट जिसने दुनिया को सोच में डाल दिया; ये महायुद्ध की आहट है?
  • अमेरिका और ईरान के बीच जारी सीजफायर के बावजूद खाड़ी क्षेत्र में तनाव की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है.
  • हॉर्मूज जलडमरूमध्य के बंद होने से वैश्विक कच्चे तेल की आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित हुई है.
  • डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ईरान को अमेरिकी झंडे के रंगों में दिखाते हुए विवादित पोस्ट साझा की है.

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सीजफायर के बावजूद खाड़ी में तनाव चरम पर है. युद्ध थामने को लेकर अभी कोई अंतिम सहमति नहीं बन पाई है और इस बीच हॉर्मूज जलडमरूमध्य  के बंद होने से दुनिया भर में कच्चे तेल की आवाजाही पूरी तरह ठप है. वैश्विक ऊर्जा संकट की इस नाजुक स्थिति के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें ईरान को अमेरिकी झंडे के रंगों में दिखाया गया था. इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ मिडिल ईस्ट"? ट्रंप की यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है और ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर अमेरिकी प्रशासन के भीतर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

कुछ दिन पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एआई से तैयार की गई कई तस्वीरें भी साझा की थीं, जिनमें ईरानी नौकाओं पर मिसाइल हमले, अंतरिक्ष युद्ध जैसे दृश्य और ईरान में अमेरिकी झंडा फहराते हुए दिखाया गया था. इन पोस्टों को उनके द्वारा साझा किए गए आक्रामक और प्रतीकात्मक संदेशों के रूप में देखा गया.

हालांकि यह ट्रंप के लिए कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी वह कनाडा को अमेरिका का हिस्सा बता चुके हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग तरह की तस्वीर साझा की, जिसमें वह ऊपर से ग्रीनलैंड को देखते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “हैलो ग्रीनलैंड.”

तनाव कम करने के लिए अंतिम दौर की मध्यस्थता!

इधर, अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक हल निकालने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन स्थिति अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है. पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए अंतिम दौर की मध्यस्थता के तहत तेहरान का दौरा किया. वहीं, बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए कतर का एक प्रतिनिधिमंडल भी ईरान की राजधानी पहुंचा है, जिससे कूटनीतिक प्रयासों को गति देने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें : AAP छोड़ BJP में जाने के बाद बढ़ा राघव चड्ढा का कद, राज्यसभा पिटीशन कमेटी के अध्यक्ष बने


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trump Iran AI Images, US Iran Tensions 2026, Trump Truth Social Iran Post, United States Of Middle East Map, US Iran Diplomacy Talks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com