विज्ञापन
This Article is From May 22, 2014

थाईलैंड के सेना प्रमुख ने सैन्य तख्तापलट की घोषणा की

थाईलैंड के सेना प्रमुख ने सैन्य तख्तापलट की घोषणा की
बैंकाक:

थाईलैंड के सेना प्रमुख ने टीवी पर प्रसारित राष्ट्र के नाम संबोधन में सैन्य तख्तापलट की घोषणा की। सेना प्रमुख ने ऐलान किया कि देश में स्थिरता बहाल करने के लिए तख्तापलट किया गया है।

थाई सेना प्रमुख प्रायुत चा ओचा ने कहा, देश को जल्द सामान्य स्थिति में लाने के क्रम में सेना, थाई सैन्य बल, रॉयल एयरफोर्स तथा पुलिस की राष्ट्रीय शांति रक्षक समिति को सत्ता पर 22 मई शाम 4:30 बजे नियंत्रण करने की जरूरत है। तख्तापलट से दो दिन पहले थाई सेना ने कानून-व्यवस्था बरकरार रखने के लिए मार्शल लॉ का ऐलान किया था।

देश में लंबे समय से राजनीतिक संघर्ष जारी है। यह संकट तब गहरा गया जब पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा के करोड़पति परिवार के खिलाफ विद्रोहियों ने आवाज बुलंद की। शिनावात्रा को सेना ने 2006 में पद से हटा दिया था। उन्हें उत्तरी थाईलैंड में अभी भी भारी समर्थन मिल रहा है। सेना प्रमुख जनरल प्रयुत चान-ओ-चा ने मंगलवार को देश में मार्शल लॉ लगाया था।

थाईलैंड की सेना ने देश के हालत को यूक्रेन या मिस्र की तरह होने से बचाने के लिए मार्शल लॉ लगाने के बाद राजनीतिक प्रतिद्वन्द्वियों के साथ वार्ता शुरू की थी, लेकिन बातचीत में कोई सफलता नहीं मिली।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com