विज्ञापन

काफिला आधा, वर्क फ्रॉम होम... पीएम ने की ईंधन बचाने की अपील, तो केंद्र और राज्य सरकारों ने क्या-क्या किया?

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए देश में ईंधन बचाने की बड़ी मुहिम शुरू हुई है. पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों ने अपने सुरक्षा काफिले में 50% तक गाड़ियां कम कर दी हैं.

काफिला आधा, वर्क फ्रॉम होम... पीएम ने की ईंधन बचाने की अपील, तो केंद्र और राज्य सरकारों ने क्या-क्या किया?
  • PM मोदी के ईंधन बचत आह्वान के बाद उनके और केंद्रीय मंत्रियों के काफिलों में गाड़ियों की संख्या हुई कम
  • UP के CM योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों के काफिलों में 50 प्रतिशत तक कमी करने के निर्देश दिए
  • ओडिशा और आंध्र प्रदेश के CM ने भी अपने सुरक्षा काफिलों में वाहनों की संख्या आधी कर दी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बाद पैदा हुए ईंधन संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करने की अपील की. पीएम मोदी के आह्वान का भी असर देखने को मिल रहा है. यूपी से लेकर बिहार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने अपने काफिल में गाड़ियों को कम किया है. प्रधानमंत्री ने भी अपने काफिल में वाहनों को कम किया है. कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी पीएम मोदी की अपील का समर्थन किया है. आइए बताते हैं पीएम मोदी के आह्वान के बाद कहां क्या बदलाव हुए हैं.

पीएम मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों के काफिले में गाड़ियों की संख्या घटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या काफी हद तक कम कर दी गई है. हालांकि एसपीजी प्रोटोकॉल के तहत सभी अनिवार्य सुरक्षा उपायों को पूरी तरह से बरकरार रखा गया है. सामने आए एक वीडियो में पीएम मोदी का काफिला बेहद छोटा दिखाई दे रहा है, जिसमें कुछ ही गाड़ियां शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार, हाल ही में असम यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह और गुजरात में सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होने के समय भी प्रधानमंत्री का काफिला पहले की तुलना में काफी छोटा था.

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई है. एक वीडियो सामने आया जिसमें शाह के काफिले में केवल दो ही गाड़ियां नजर आ रही हैं. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी एक ही गाड़ी में यात्रा करते दिखे. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपने सुरक्षा कर्मी, स्टाफ और पत्रकारों के साथ महाराष्ट्र दौरे पर बस में सफर करने का फैसला किया है.

केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह भी एक ही गाड़ी से सफर करते दिखाई दिए. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक ही गाड़ी के साथ दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ सुरक्षा या पायलट वाली कोई गाड़ी नहीं दिखाई दे रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

सीएम योगी ने मंत्रियों से काफिला कम करने की अपील की

प्रधानमंत्री योगी की अपील के बाद सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में सीएम ने मंत्रियों और अन्य नेताओं के काफिल में 50 फीसदी तक की कमी करने के निर्देश दिए. सीएम ने भी अपने काफिले को कम करने की बात कही. इसके अलावा राज्य में कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम कल्चर को प्राथमिकता देने की भी अपील की.

ओडिशा सीएम ने अपना सुरक्षा काफिला घटाया

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी अपनी निजी सुरक्षा काफिले में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की संख्या को आधा कर दिया. सीएमओ द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री माझी ने भी लोगों से ईंधन संरक्षण अभियान के तहत निजी वाहनों का उपयोग कम करने और यात्रा के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का आग्रह किया.

उत्तराखंड में हफ्ते में एक दिन नो व्हीकल डे घोषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत अपील पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री धामी ने अपना सरकारी काफिला आधा कर दिया है. सीएम धामी मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में ऊर्जा और ईंधन की बचत के लिए जो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिले (फ्लीट) में वाहनों की संख्या को आधा किया जाएगा. सप्ताह में एक दिन 'नो व्हीकल डे' घोषित होगा, जिस दिन लोग वर्क फ्रॉम होम करेंगे. आम जनता को भी इसके लिए प्रेरित किया जाएगा. निजी क्षेत्रों में भी 'वर्क फ्रॉम होम' को प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि ऑफिस आने-जाने वाले ईंधन की बचत हो सके. अधिकारी एक दिन में अधिकतम एक ही सरकारी वाहन का उपयोग कर सकेंगे.

केंद्र सरकार ने कोल गैसिफिकेशन का फैसला लिया

ईंधन के वैकल्पिक स्रोतों और आत्मनिर्भरता की दिशा में कैबिनेट ने एक बड़ा फैसला लिया है. कोल गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट पर 3 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसका उद्देश्य कोयले को गैस में बदलकर ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करना है, जिससे कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम हो सके.

आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू ने भी काफिले में 50% कटौती की

पीएम मोदी की अपील के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी अपने काफिले की गाड़ियों में 50% कटौती का आदेश दिया. वहीं मंत्रियों और VIPs को भी गाड़ियों का इस्तेमाल कम करने का निर्देश दिया है. कल कैबिनेट बैठक में अतिरिक्त उपायों को अंतिम रूप दिया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि गाड़ियों के इस्तेमाल में 50 प्रतिशत की कटौती सभी स्तरों पर लागू हो.

बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भी काफिला किया कम

पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी पीएम मोदी की अपील पर अमल किया है. उन्होंने भी अपने काफिले को कम करने का फैसला किया है. अधिकारी ने बताया कि उन्होंने DGP को भी निर्देश दिया है कि काफिले में कम-से-कम गाड़ियां रखी जाएं.

यह भी पढ़ें: PM मोदी के ईंधन बचत आह्वान का असर: छत्तीसगढ़ में CM और मंत्रियों के कारकेड में कटौती, अब EV की तैयारी

मध्यप्रदेश के सीएम ने भी कम किया काफिला

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कारकेड में अब 13 की जगह 8 वाहन रहेंगे. सीएम के काफिले में अब पायलट, मीडिया कार, एस्कॉर्ट् 1, वीआईपी, एस्कोर्ट 2, स्पेयर, एम्बुलेंस और टेल कार ही शामिल होंगी.

यह भी पढ़ें: ईंधन बचाने के लिए PM मोदी ने पेश की मिसाल, महज 2 गाड़ियों के काफिले में निकले

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com