विज्ञापन

खाली दिमाग शैतान का घर! बोरियत मिटाने के लिए बंदे ने फूंक डाला पूरा जंगल, वजह जानकर पकड़ लेंगे माथा

आपने भी कभी बोरियत दूर करने के लिए लूडो खेला होगा या फिर फिल्म देखी होगी? लेकिन थाईलैंड के एक बंदे ने जो किया, वो सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. बंदे को घर बैठे बोरियत हो रही थी, तो मनोरंजन के लिए उसने माचिस उठाई और सीधे जंगल में आग लगा दी. अब पुलिस इस शख्स को अच्छे से सबक सिखा रही है.

खाली दिमाग शैतान का घर! बोरियत मिटाने के लिए बंदे ने फूंक डाला पूरा जंगल, वजह जानकर पकड़ लेंगे माथा
खाली बैठे-बैठे हो रहा था बोर...मजे-मजे में फूंक दिया कई किलोमीटरों का जंगल
Pexels

Man sets forest on fire for fun: थाईलैंड के फित्सानुलॉक प्रांत से एक ऐसा किस्सा सामने आया है, जिसे सुनकर लोग दंग हैं. यहां के केंग हाट ओई जंगल में पिछले कई दिनों से रह-रहकर आग लग रही थी. वन विभाग के अधिकारी परेशान थे कि आखिर ये कुदरत का कहर है या किसी की साजिश. जब छानबीन शुरू हुई और पेट्रोलिंग बढ़ाई गई, तो झाड़ियों के पीछे से एक 22 साल का युवक 'मतिना' दबोचा गया. उसके हाथ में एक लाइटर था...जिससे वो जंगल में जगब-जगह आग लगा रहा था. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

जब पुलिस ने कड़ाई से पूछा कि यहां क्या कर रहे हो? तो उसने जो जवाब दिया, वो किसी कॉमेडी फिल्म के विलेन जैसा था. उसने बड़े इत्मीनान से कबूला कि उसकी जिंदगी बहुत 'बोरिंग' हो गई थी. अपनी लाइफ में थोड़ा रोमांच और 'मजा' भरने के लिए वो जंगल में आग लगा देता था, ताकि वन रक्षकों को उसे बुझाते हुए देख सके.

मनोरंजन के लिए खाक कर दिया कुदरत का खजाना (Thailand Forest Fire)

बंदे का तर्क बड़ा अजीब था. उसका कहना था कि उसके पास करने को कुछ नहीं था, इसलिए लापरवाही में उसने आग लगा दी. इस 'टाइमपास' के चक्कर में जंगल का कई किलोमीटर का इलाका जलकर राख हो गया. बेजुबान जानवर और कीमती पेड़-पौधे इस सनकीपन की भेंट चढ़ गए. अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. थाईलैंड वैसे ही गर्मी और प्राकृतिक आग (Forest Fire) से जूझ रहा है, ऐसे में इस 'इंसानी चिंगारी' ने प्रशासन की नाक में दम कर दिया था. हालांकि, घर फूंकने के किस्से तो सुने थे, लेकिन सिर्फ मनोरंजन के लिए पूरा जंगल जला देना, अपनी तरह का पहला मामला बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:-ChatGPT ने बनाया 69,000 का 'असली' दिखने वाला चेक, सोशल मीडिया पर मची खलबली...अब बचना मुश्किल है!

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

कानूनी शिकंजे में फंसा शख्स (thailand jungle fire bizarre reason)

फिलहाल मतिना पुलिस हिरासत में है. उस पर प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाने की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं. अधिकारी अब यह तय कर रहे हैं कि इस 'बोरियत' का इलाज कितनी कड़ी सजा से किया जाए. सोशल मीडिया पर भी लोग इस खबर को पढ़कर चुटकी ले रहे हैं कि, अगर बंदा बोर हो रही रहा था तो मोबाइल पर रील ही देख लेता. 

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com