विज्ञापन

अंतिम संस्कार में बुलवाई डांसर! आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए परिवार ने किया अजीब कारनामा, Video देख लोग हैरान

थाईलैंड में एक परिवार ने अंतिम संस्कार के दौरान ‘कॉयोट डांसर’ बुलाकर मृतक की आखिरी इच्छा पूरी की. इस अनोखे फैसले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों के बीच सही-गलत को लेकर बहस छिड़ गई है.

अंतिम संस्कार में बुलवाई डांसर! आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए परिवार ने किया अजीब कारनामा, Video देख लोग हैरान
रोने की जगह नाच-गाना! अंतिम संस्कार का वीडियो वायरल, लोग बोले- सही या गलत?

आमतौर पर अंतिम संस्कार का माहौल गमगीन होता है, जहां लोग दुख में डूबे रहते हैं. लेकिन, थाईलैंड से सामने आया एक मामला इस सोच को पूरी तरह बदल देता है. यहां एक परिवार ने अपने प्रियजन की आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए अंतिम संस्कार में डांसर बुला लीं. इस अनोखे फैसले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच बहस का कारण बन गया है.

कहां का है मामला?

यह घटना वाट थेप्पनोम चुएट (Wat Thepphanom Chueat) मंदिर की है, जो नखोन सी थम्मरत (Nakhon Si Thammarat) के रॉन फिबुन जिले में स्थित है. यहां 59 साल के एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान यह अनोखा नजारा देखने को मिला.

अंतिम संस्कार में क्यों बुलवाईं डांसर?

बैंकॉक पोस्ट के मुताबिक, परिवार के बताया, यह फैसला मृतक की आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए लिया गया था. वह चाहते थे कि उनकी मौत पर लोग दुखी होने के बजाय उनकी जिंदगी को खुशी के साथ याद करें. इसी वजह से अंतिम संस्कार से पहले तीन ‘कॉयोट डांसर' को बुलाया गया, जिन्होंने ताबूत के सामने परफॉर्म किया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

डांसरों का यह परफॉर्मेंस न सिर्फ वहां मौजूद लोगों ने देखा, बल्कि इसे सोशल मीडिया पर लाइव भी किया गया. वीडियो वायरल होते ही लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं. कुछ लोगों ने इसे मृतक की इच्छा का सम्मान बताया और कहा कि इससे माहौल हल्का हुआ. वहीं, कई लोगों ने इसे अंतिम संस्कार जैसे मौके के लिए गलत और अनुचित बताया. 

कुछ यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि ऐसे कार्यक्रम में बच्चों की मौजूदगी सही है या नहीं. एक यूजर ने लिखा, दुख में बैठे रहने से बेहतर है कि ऐसे तरीके से याद किया जाए. वहीं दूसरे ने कहा, आखिरी इच्छा का सम्मान जरूरी है, लेकिन ऐसे कार्यक्रम में बच्चों को अलग रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: अगर मम्मी कभी ना लौटी तो... मां के सवाल पर रो पड़ा छोटा बच्चा, दिया ऐसा जवाब, Video ने सबको रुला दिया

मोबाइल के बाद आ गया स्क्रीन वाला स्मार्ट छाता! बारिश में दिखाएगा रास्ता, देगा नोटिफिकेशन, देखकर लोग हैरान

नौकरी चाहिए तो पूरी सच्चाई मत बताइए! रिक्रूटर ने बताईं 4 सीक्रेट बातें, जो इंटरव्यू में कभी नहीं बतानी चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thailand Funeral Viral Video, Coyote Dancers Funeral, Unusual Funeral Rituals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com