कोलंबो में सोमवार को एक बस स्टेशन से 87 बम डेटोनेटर मिले. एक दिन पहले ही श्रीलंका में भीषण धमाके में 290 लोगों की मौत हो गयी थी और 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. पेट्टा इलाके में सेंट्रल कोलंबो बस स्टेशन में बम डेटोनेटर मिले. पुलिस के एक बयान में बताया गया कि को शुरुआत में 12 बम डेटोनेटर मिले. बाद में छानबीन पर और 75 डेटोनेटर का पता चला. रविवार को ईस्टर पर चर्च और लक्जरी होटल के सामने अलग-अलग जगह आठ बम विस्फोट हुए जिसमें 290 लोगों की मौत हो गई. श्रीलंका में सबसे भीषण विस्फोट में कोलंबो में सेंट एंथनी चर्च, नेगोंबो में सेंट सेबेस्टियन चर्च और बट्टीकालोआ में जिओन चर्च को निशाना बनाया गया. कोलंबो में तीन फाइव स्टार होटल- शांगरी ला, कीनामोन ग्रैंड और किंग्सबरी में भी विस्फोट हुआ.
श्रीलंका: सीरियल धमाकों के बाद अब कोलंबो एयरपोर्ट पर पाइप बम मिला, एयरफोर्स ने किया निष्क्रिय
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गौरतलब है कि श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों (Sri Lanka Bomb Blast) में 5 भारतीय नागरिकों की भी मौत हुई है. श्रीलंका में गिरजाघरों और पांच-सितारा होटलों में रविवार को ईस्टर के मौके पर हुए आत्मघाती हमलों समेत आठ बम धमाकों में 290 लोगों की मौत हो गयी जबकि करीब 500 अन्य लोग घायल हो गये. दरअसल यह धमाका उस समय हुआ, जब ईस्टर की प्रार्थना के लिए लोग चर्च में एकत्रित हुए थे. चर्च के बाहर भीड़ थी. धमाके में कई विदेशी नागरिकों की मौत हुई है. सीरियल बम धमाकों को देखते हुए रविवार को कर्फ्यू लगा दिया गया था.
सीरियल ब्लास्ट में 5 भारतीय समेत 290 की मौत, 10 प्वाइंट में जानें कैसे धमाकों से दहला कोलंबो
मगर अब सुबह 6 बजे इस कर्फ्यू को हटा दिया गया है. श्रीलंका ने इन आतंकवादी हमलों के मद्देनजर देशव्यापी कर्फ्यू घोषित कर दिया था. इतना ही नहीं, श्रीलंका ने सोशल मीडिया पर भी प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे फर्जी खबरों पर रोक लगाई जा सके. हालांकि, इसे लेकर अब तक कोई सूचना नहीं है. वहीं सोमवार की सुबह कोलंबो एयरपोर्ट पर बम मिले, जिसे एयरफोर्स ने निष्क्रिय कर दिया. पुलिस ने कहा कि अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं