श्रीलंका (Sri Lanka) में सरकार-विरोधी प्रदर्शनकारियों (Anti Government Protesters) के एक समूह ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह राष्ट्रपति कार्यालय के पास स्थित ‘गाले फेस' धरनास्थल और इसके आसपास के क्षेत्र को शुक्रवार रात तक खाली करने के पुलिस के आदेश का पालन नहीं करेंगे. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस ने उन्हें ‘गाले फेस' धरनास्थल से हटाने के संबंध में अदालत से आदेश प्राप्त नहीं किया है जो पूर्ववर्ती राजपक्षे शासन के खिलाफ प्रदर्शन के बाद से यहां सरकार-विरोधी प्रदर्शनों का केंद्र बन गया है. प्रदर्शनकारियों के इस कदम से राष्ट्रपति विक्रमसिंघे प्रदर्शनकारियों पर सख्त कदम उठा सकते हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने राष्ट्रपति भवन के सामने से प्रदर्शनकारियों के कुछ टैंट जबरन उखड़वा दिए थे.
प्रदर्शनकारियों ने यह भी दावा किया कि इस क्षेत्र को पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की सरकार द्वारा एक धरनास्थल के रूप में नामित किया गया था. उन्होंने कहा कि इसलिए धरना स्थल छोड़ने की कोई जरूरत नहीं है. श्रीलंकाई पुलिस ने बुधवार को प्रदर्शनकारियों के लिए राष्ट्रपति कार्यालय के पास धरनास्थल से सभी अवैध टैंट और शिविरों को हटाने के लिए पांच अगस्त की समयसीमा तय की.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
प्रदर्शनकारी नौ अप्रैल से राष्ट्रपति सचिवालय के द्वार सहित आसपास के क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं, जिसके चलते राजपक्षे को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं