बीजिंग:
चीन में बीते दिन हुई कोयला खदान दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी गुरुवार को अधिकारियों ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चीन के शांक्सी प्रांत के युलिन शहर में चाइना नेशनल कोल ग्रुप कॉर्प के अधीन निर्माणाधीन कोयला खदान में दुर्घटना बुधवार को सुबह 11 बजे के आसपास हुई थी।
दुर्घटना के समय खदान में कम से कम 37 लोग काम कर रहे थे। जिनमें से 26 लोगों को बचा लिया गया था। गुरुवार की सुबह खदान में फंसे रह गए 11 लोगों में से पांच शव निकाले गए।
दो घायलों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।
शुरुआती जांच के मुताबिक, खदान में दुर्घटना एक सीमेंट पाइप गिरने से हुई थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
चीन, चीन में खदान दुर्घटना, कोयला खदान दुर्घटना, China, China Coal Mine Accident, Coal Miner