बुकर पुरस्कार से सम्मानित लेखक सलमान रुश्दी की अगस्त में पश्चिमी न्यूयॉर्क में हुए हमले के बाद एक आंख की रोशनी चली गयी है. साथ ही उनके एक हाथ ने भी काम करना बंद कर दिया है. उनके एक प्रतिनिधि ने इस बात की जानकारी दी है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार एंड्रयू वाइली, जो शाऊल बोलो और रॉबर्टो बोलानो जैसे साहित्यिक दिग्गजों का प्रतिनिधित्व करते हैं, ने स्पेनिश समाचार पत्र एल पेस के साथ एक साक्षात्कार में रुश्दी पर हुए "क्रूर" हमले में उन्हें लगी चोटों को लेकर जानकारी दी है. वाइली ने रुश्दी के घावों को काफी "गहरा" बताया और कहा कि एक आंख की दृष्टि उनकी चली गयी है. उन्होंने कहा कि उनके गले में तीन गंभीर घाव थे. एक हाथ ने काम करना बंद कर दिया है. क्योंकि उसके हाथ की नसें कट गई थी. उसके सीने और धड़ में लगभग 15 घाव थे.
बताते चलें कि मुंबई में जन्मे विवादास्पद लेखक रुश्दी को ‘द सैटेनिक वर्सेज' लिखने के बाद वर्षों तक इस्लामी चरमपंथियों से मौत की धमकियों का सामना करना पड़ा. घटना के बाद उन्हें एक स्थानीय ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया और कई घंटे चली सर्जरी के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया था.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
‘पेन अमेरिका' की सीईओ सुजैन नोसेल ने कार्यक्रम की शुरुआत में कहा, ‘‘रुश्दी शब्दों के इस्तेमाल में महारत रखते हैं और लेखक पर उनके काम के कथित अपराध को लेकर हमला किया गया.''
हमले के दो दिन बाद, उनके बेटे जफर रुश्दी ने एक बयान में कहा था कि उनका परिवार इसको लेकर ‘‘बेहद राहत महसूस कर रहा है'' कि रुश्दी को वेंटिलेटर और अतिरिक्त ऑक्सीजन से हटा दिया गया है और वह अब थोड़ा बहुत बात कर पा रहे हैं.
ये भी पढ़ें -
- धनतेरस पर दो दिन में करीब 45 हजार करोड़ का व्यापार, दिवाली पर 1.50 लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान
- "भगवान राम अपने कर्तव्यों से कभी पीछे नहीं हटे", पीएम ने अयोध्या दीपोत्सव समारोह में कहा
- यूपी : ट्रेन में नमाज पढ़ने वालों का VIDEO भाजपा के पूर्व MLA ने किया शेयर, विवाद होने पर जांच में जुटी पुलिस
PM मोदी ने अयोध्या में की रामलला की आरती, कहा- राम कर्तव्य के सजीव स्वरूप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं