विज्ञापन

मेयर ममदानी के घर पर हमले की कोशिश, ग्रेसी मेंशन के बाहर चले लाठी-डंडे, 'नेल बम' फेंकने के आरोप में 2 गिरफ्तार

न्यूयॉर्क में मेयर जोहरान ममदानी के आवास ग्रेसी मेंशन के बाहर कथित बम हमले की कोशिश के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया.

मेयर ममदानी के घर पर हमले की कोशिश, ग्रेसी मेंशन के बाहर चले लाठी-डंडे, 'नेल बम' फेंकने के आरोप में 2 गिरफ्तार
न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी
  • न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी के आवास के बाहर बम हमले की कोशिश में दो संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया
  • बरामद डिवाइस एक कांच के जार में काले टेप से लिपटा था, जिसमें नट, बोल्ट, स्क्रू और फ्यूज लगे थे
  • झड़प राइट विंग के विरोधी और काउंटर-प्रोटेस्टर्स के बीच एंटी-इस्लाम प्रदर्शन के दौरान हुई, जिसमें 6 गिरफ्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के आधिकारिक आवास ग्रेसी मेंशन के बाहर कथित बम हमले की कोशिश के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ लिया. NYPD के मुताबिक बरामद डिवाइस काले टेप से लिपटा जार था, जिसमें नट-बोल्ट, स्क्रू और फ्यूज भी लगा था. घटना विरोधी समूहों के बीच झड़प के दौरान हुई, जिसमें कुल छह लोगों को हिरासत में लिया गया. मुख्य संदिग्धों के रूप में 18 वर्षीय अमीर बालत और 19 वर्षीय इब्राहिम निक की पहचान हुई है. यह घटना उस समय सामने आई जब इलाके में दो विरोधी समूहों के बीच टकराव बढ़ गया और स्थिति हिंसक हो गई.

CCTV में कैद घटना, वीडियो में क्या दिखा

Freedomnews के शेयर किए गए एक वीडियो में दिखा कि एक संदिग्ध ने बमनुमा चीज दूसरे व्यक्ति को सौंपा, जिसके तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर कार्रवाई की. NYPD के अनुसार, बरामद वस्तु एक कांच के जार में काले टेप से लिपटा हुआ डिवाइस था, जिसमें नट, बोल्ट, स्क्रू और एक फ्यूज लगा हुआ था. पुलिस यह जांच रही है कि डिवाइस में क्या वाकई में कोई विस्फोटक था या नहीं.

ये भी पढ़ें : युद्ध जारी रखेंगे और ईरानी शासन को जड़ से उखाड़ फेकेंगे... इजरायली पीएम नेतन्याहू की कसम

विरोधी समूहों में भिड़ंत से भड़की हिंसा

पुलिस की इस कार्रवाई में कुल छह लोगों को हिरासत में लिया गया. यह तनाव उस समय बढ़ा जब राइट विंग से जुड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जेक लैंग द्वारा आयोजित एक एंटी-इस्लाम प्रदर्शन का मुकाबला बड़ी संख्या में जुटे काउंटर-प्रोटेस्टर्स से हो गया. चूंकि यह घटना रमजान के महीने में हुई, इसलिए माहौल और संवेदनशील हो गया. इस झड़प के दौरान दो “संदिग्ध डिवाइस” को जलाकर फेंके जाने की घटनाएं भी सामने आईं.

‘हवा में आग और धुआं था' 

NYPD कमिश्नर जेसिका एस. टिश ने बताया कि दोनों डिवाइस फुटबॉल से थोड़े छोटे आकार के थे और इन्हें फिलहाल जांच के लिए भेजा गया है.उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गवाहों ने आग की लपटें और धुआं देखा जब यह वस्तु हवा में उड़ती हुई पुलिस बैरियर से टकराई और कुछ फीट की दूरी पर खुद ही बुझ गई. पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि क्या इन उपकरणों में कोई विस्फोटक तो नहीं था.

ये भी पढ़ें : ईरान ने फिर किया दुबई पर ड्रोन अटैक, मरीना में एक टावर से उठता दिखा धुएं का गुबार

किस तरह भड़की हिंसा

रिपोर्ट के अनुसार, झड़प दोपहर के कुछ समय बाद शुरू हुई. पहले, एंटी-इस्लाम समूह के एक सदस्य ने काउंटर-प्रोटेस्टर्स पर पेपर स्प्रे किया. लगभग 20 मिनट बाद, 18 वर्षीय काउंटर-प्रोटेस्टर ने एक जलाया हुआ डिवाइस भीड़ की ओर फेंका, जो पास के क्रॉसवॉक पर गिरा. इसके बाद वही युवक अपने 19 वर्षीय साथी से दूसरा डिवाइस लेने गया और उसे भी जलाया, लेकिन पुलिस के पास आते ही वह सड़क पर गिरा दिया. दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया.

ममदानी और उनकी पत्नी सुरक्षित

CNN के अनुसार, घटना के बाद मेयर ममदानी और उनकी पत्नी सुरक्षित हैं. मेयर के प्रवक्ता ने जेक लैंग द्वारा आयोजित प्रदर्शन को “घृणित और इस्लामोफोबिक” बताया और कहा कि यह घटना उन खतरों की याद दिलाती है जिनका सामना मेयर और उनका परिवार अक्सर करता है. न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने भी स्थिति पर जानकारी ली और कहा कि राज्य में शांति पूर्ण प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन नफरत या हिंसा के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति है. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक इस घटना का किसी भी अंतरराष्ट्रीय संघर्ष से कोई संबंध नहीं पाया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Attack On Mayor Mamdani Residence, Mayor Mamdani Residence Attack, New York Bomb Attack Attempt, Mayor Mamdani Residence, Gracie Mansion Incident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com