विज्ञापन

अमेरिकी एक और युद्ध नहीं चाहते... ईरान पर हमले के खिलाफ न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी

Zohran Kwame Mamdani: अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर सैन्य हमला कर नए युद्ध का आरंभ किया है, जिसमें सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत 200 से अधिक लोग मारे गए हैं. न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी ने ईरान पर हमले की निंदा की और शहर में रहने वाले ईरानी नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है.

अमेरिकी एक और युद्ध नहीं चाहते... ईरान पर हमले के खिलाफ न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी
  • राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसमें भारी जनहानि हुई है
  • न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले की कड़ी निंदा की है
  • ममदानी ने न्यूयॉर्क में रहने वाले ईरानी नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है
न्यूयॉर्क:

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है. इस जंगल में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत 200 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो चुकी है. न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले की कड़े शब्‍दों में निंदा की है. ममदानी का कहना है कि ईरान पर हमले ने एक नया जंग का मोर्चा खोल दिया है.   
 

युद्ध का एक नया मोर्चा

न्‍यूयॉर्क के मेयर ममदानी ने कहा है कि यह हमला युद्ध का दायरा बढ़ाएगा. आने वाले समय में इसके दुष्परिणाम भी देखने को मिलेंगे. इस दौरान ममदानी ने न्यूयॉर्क में रहने वाले ईरानी नागरिकों को भरोसा दिलाया कि वे यहां सुरक्षित हैं. सोशल मीडिया अकाउंट X पर ममदानी ने कहा, 'अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य हमले का परिणाम आक्रामक युद्ध के रूप में नजर आ सकता है. शहरों पर बमबारी, नागरिकों की हत्या, और युद्ध का एक नया मोर्चा खोलना... अमेरिकी ऐसा नहीं चाहते. वे सत्ता परिवर्तन के लिए एक और युद्ध नहीं चाहते. वे महंगाई के संकट से राहत चाहते हैं. वे शांति चाहते हैं.'

Latest and Breaking News on NDTV

न्‍यूयॉर्क में सभी ईरानी सुरक्षित

ममदानी ने आगे लिखा, 'मेरा पूरा ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि न्यूयॉर्क का हर नागरिक सुरक्षित रहे. मैं हमारे पुलिस कमिश्‍नर और आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों के संपर्क में हूं. हम एहतियाती कदम उठा रहे हैं, जिनमें विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल बढ़ाना और संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाना शामिल है. इसके अलावा, मैं ईरानी न्यूयॉर्कवासियों से कहना चाहता हूं- आप इस शहर का अभिन्न अंग हैं. आप हमारे पड़ोसी हैं, छोटे व्यवसायी हैं, छात्र हैं, कलाकार हैं, श्रमिक हैं और सामुदायिक नेता हैं. आप यहां सुरक्षित रहेंगे.'

ये भी पढ़ें :- US-ईरान विवाद के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचा ये एक्टर, आसमान में मिसाइलों का  शेयर किया वीडियो, परिवार भी डरा

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की इजरायल और अमेरिका के हमले में मौत हो गई है. ईरान कैबिनेट ने खामेनेई की मौत पर 7 दिन के अवकाश और 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है. खामेनेई की बेटी, दामाद और पोती की भी मौत की मौत की खबर है. ईरानी सेना ने अब अमेरिका पर पूरी ताकत से पलटवार करने का ऐलान कर दिया है. अमेरिका के विभिन्‍न देशों में स्थित सैन्‍य ठिकानों पर ईरानी सेना मिसाइल अटैक कर रही है. 

ये भी पढ़ें :- खामेनेई की मौत की खबर देते समय फफक-फफककर रो पड़ीं टीवी एंकर, ईरान में 40 दिन का राष्‍ट्रीय शोक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zohran Kwame Mamdani, New York Mayor Mamdani, Khamenei Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com