Russia Ukraine Crisis: रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद दुनिया में चिंता बढ़ गई है. वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक चिंता इस बात को लेकर है कि यह युद्ध दो की लड़ाई से कहीं आगे न निकल जाए. साथ ही परमाणु युद्ध (Nuclear War) का खतरा भी बना हुआ है. ऐसे में फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां यवेस ले ड्रियन (French Foreign Minister Jean Yves Le Drian ) ने गुरुवार को कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) जब परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दे रहे हैं तो उन्हें यह समझने की जरूरत है कि नाटो भी एक परमाणु गठबंधन है.
रॉयटर की खबर के मुताबिक, यह पूछे जाने पर कि क्या पुतिन की धमकी "ऐसे परिणाम जिसका आपने अपने इतिहास में कभी सामना नहीं किया है" यूक्रेन संघर्ष में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी के समान थे? ले ड्रियन ने कहा कि इसे इसी तरह समझा गया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Russia Ukraine War: 12 बड़े World Reaction, "यूक्रेन में परमाणु त्रासदी का बढ़ा ख़तरा"
फ्रांस के विदेश मंत्री ने देश के टेलीविजन टीएफ-1 पर कहा, "मुझे लगता है कि व्लादिमीर पुतिन को भी समझना चाहिए कि अटलांटिक गठबंधन एक परमाणु गठबंधन है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस पर कड़े प्रतिबंध लगा रहे हैं
बता दें कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ कल हमला कर दिया था. इसे दूसरे विश्व युद्ध के बाद से अब तक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है. साथ ही रूस ने यूक्रेन के 70 से अधिक ठिकानों को नष्ट करने का दावा किया है. यूक्रेन ने गुरुवार को कहा कि रूस ने दिन की शुरुआत में ही यूक्रेन पर 203 हमले किए. साथ ही कहा कि यूक्रेन में लगभग हर जगह लड़ाई चल रही है.
यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग भारत के लिए भी परेशानी बढ़ाने वाली है. यूक्रेन में करीब 20 हजार भारतीय मौजूद हैं. ऐसे में उन्हें सुरक्षित निकालना भारत के लिए बड़ी चुनौती है.
सिटी सेंटर : रूस ने यूक्रेन में 11 हवाई पट्टियों समेत 70 से अधिक सैन्य ठिकानों को नष्ट किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं