विज्ञापन

VIDEO: ड्रोन से लटकाया और घायल सैनिक को हवा में उड़ाकर बचाया- यूक्रेन ने वह किया जो दुनिया में कभी नहीं हुआ

यूक्रेन का दावा है कि दुनिया में पहली बार हेक्साकॉप्टर ड्रोन की मदद से फ्रंट लाइन से घायल व्यक्ति को बचाया गया है. अब उसका इलाज और रिहैबिलिटेशन चल रहा है, और उसकी जान को अब कोई खतरा नहीं है.

VIDEO: ड्रोन से लटकाया और घायल सैनिक को हवा में उड़ाकर बचाया- यूक्रेन ने वह किया जो दुनिया में कभी नहीं हुआ
यू्क्रेन ने ड्रोन से लटकाया और घायल सैनिक को हवा में उड़ाकर बचाया (फोटो- स्क्रीनशॉट)

Viral Video: रूस के साथ साढ़े चार साल से जंग लड़ रहे यूक्रेन की सेना ने कुछ ऐसा किया है जो आजतक नहीं हुआ. यूक्रेन ने पहली बार एक ड्रोन का इस्तेमाल करके फ्रंट लाइन पर लड़ते एक घायल सैनिक को बचाया है, उसे ड्रोन से ही एयरलिफ्ट कर लिया गया. यूक्रेनी सेना ने बकायदा एक वीडियो जारी किया है जिसमें ड्रोन को जमीन पर उतरते हुए दिखाया गया है. इसके बाद सैनिक खुद को उस ड्रोन से बांध लेता है और ऊपर हवा में उठा लिया जाता है.

ड्रोन में लगे ऑनबोर्ड कैमरे से लिए गए वीडियो में दिख रहा है कि ड्रोन कम ऊंचाई पर उड़ रहा है और सैनिक उसके नीचे लटक रहा है. यूक्रेन के अंदर सुरक्षित इलाके में पहुंचने के बाद, ड्रोन ने सैनिक को सावधानी से नीचे उतारा. ऑपरेटरों में से एक, जिसका चेहरा धुंधला किया हुआ था है, वह कहता है: "जमीन पर वापस आपका स्वागत है."

वैसे इस ऑपरेशन में शामिल ब्रिगेड ने यह नहीं बताया कि यह रेस्क्यू ऑपरेशन कहां किया गया था.

क्यों खास था यह मिशन?

यूक्रेन की 92वीं सेपरेट असॉल्ट ब्रिगेड की ड्रोन यूनिट ने फेसबुक पर बताया, "यह रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहा. घायल व्यक्ति को बचा लिया गया. अब उसका इलाज और रिहैबिलिटेशन चल रहा है, और उसकी जान को अब कोई खतरा नहीं है."

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार ड्रोन बनाने वाली कंपनी 'गुर्ज़ुफ डिफेंस' ने बताया कि उस व्यक्ति को पारंपरिक तरीकों से बचाना मुमकिन नहीं था, क्योंकि वह एक खतरनाक इलाके में फंसा हुआ था. कंपनी ने कहा कि उस तक पहुंचने की कोई भी कोशिश बचाव दल के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी."

कंपनी की ओर से बताया गया कि यह 'आयुदाग-6 हेक्साकॉप्टर' ड्रोन था. इसने घायल सैनिक को एक सुरक्षित जगह पर पहुंचाया, जहां उसके साथी मौजूद थे. उन्होंने उसे आगे हॉस्पिटल ले जाने की व्यवस्था की. स्क्वाड लीडर और ब्रिगेड प्रोग्रामर ने इस मिशन के लिए तैयार होने वाले सैनिक को 'हीरो' कहा है.

यह भी पढ़ें | ट्रंप- जिनपिंग के साथ बैठकर शांति समझौता को तैयार पुतिन, चीन में मीटिंग का प्लान, यूक्रेन और यूरोप का डर बढ़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Russia Ukraine War, Drone, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com