विज्ञापन

भारत-न्यूजीलैंड तीसरे टी-20 से पहले झटका, यह गेंदबाज पूरी सीरीज से बाहर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर 2026 को वेलिंगटन में खेला जाएगा, उससे पहले क्रिकेट फैन्स को एक बुरी खबर मिली है.

भारत-न्यूजीलैंड तीसरे टी-20 से पहले झटका, यह गेंदबाज पूरी सीरीज से बाहर
तीसरे टी-20 से पहले बुरी खबर
X (formerly Twitter)

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी भारत के खिलाफ बाकी बचे टी-20 मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे. दूसरे T20I मैच में, मैट हेनरी ने केवल दो ओवर फेंके और फिर मैदान से बाहर चले गए. उनके साथी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भी मैदान से बाहर चले गए थे और वे वेलिंगटन में होने वाले तीसरे T20I मैच में नहीं खेलेंगे.

न्यूजीलैंड ने अपने तेज गेंदबाजों के कार्यभार प्रबंधन के लिए भारत के खिलाफ मौजूदा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज के बाकी बचे मैचों के लिए अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं.  तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी कार्यभार प्रबंधन के तहत तीसरे मैच में नहीं खेलेंगे. फर्ग्यूसन रविवार को ऑकलैंड के लिए रवाना होंगे और ईडन पार्क और सेडन पार्क में होने वाले चौथे और पांचवें टी20 मैचों के लिए फिर से टीम से जुड़ेंगे. हेनरी क्राइस्टचर्च में ही रहेंगे और दो नवंबर को ऑकलैंड में वनडे टीम के साथ जुड़ेंगे.

काइल जैमीसन मंगलवार को हेनरी स्टेडियम में होने वाले तीसरे टी20 मैच के बाद वेलिंगटन में ही रुकेंगे. वह 31 अक्टूबर को सेलो बेसिन रिजर्व में फोर्ड ट्रॉफी के दूसरे दौर में कैंटरबरी के लिए खेलेंगे और इसके बाद वनडे सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

ब्लेयर टिकनर अंतिम तीन टी20 मैचों के लिए जबकि जोश क्लार्कसन को अंतिम दो मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किया गया है.  मैट फिशर को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. इसके बाद वह फिर से न्यूजीलैंड ए टीम से जुड़ जाएंगे. न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि टीम का गेंदबाजी विभाग काफी मजबूत है और इससे आगे के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए तेज गेंदबाजों के कार्यभार प्रबंधन में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘टी20 सीरीज अभी तक काफी कड़ी रही है, जिसमें दो बेहद करीबी मैच खेले गए लेकिन अभी हमें काफी क्रिकेट खेलनी है.'' वाल्टर ने कहा, ‘‘हमारे पास कई विकल्प मौजूद हैं और इसलिए हम अलग-अलग खिलाड़ियों को टीम में शामिल करके तेज गेंदबाजों का कार्यभार प्रबंधन अच्छी तरह से कर सकते हैं. इससे हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि वह आने वाले मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें.''

(PTI के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें | वसीम अकरम ने चुनी IND-PAK की ऑलटाइम ODI XI, सहवाग-अनवर ओपनर, कोहली नंबर 5, इमरान खान कप्तान

यह भी पढ़ें | मोहम्मद अजहरुद्दीन का गंभीर को वैभव सूर्यवंशी को लेकर साफ संदेश, बोले- सिर्फ T20 नहीं, वनडे में भी मौका मिले

यह भी पढ़ें | शिखर धवन- मुरली विजय ओपनर, नंबर 4 तेंदुलकर, धोनी कप्तान, कोहली बाहर, रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट-11

यह भी पढ़ें | नंबर 1 कोहली, टॉप 10 में तिलक वर्मा की एंट्री, T20I में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारत के 10 बैटर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand Vs India 2026/27, India, New Zealand, Matthew James Henry, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com