विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2017

डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में डिनर करने वाले पहले वैश्विक नेता होंगे पीएम नरेंद्र मोदी, जोर-शोर से तैयारियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारी कर रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में सोमवार को उनके लिए रात्रि भोज आयोजित करेंगे, जो इस प्रशासन में अपनी तरह की पहली मेजबानी है.

डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में डिनर करने वाले पहले वैश्विक नेता होंगे पीएम नरेंद्र मोदी, जोर-शोर से तैयारियां
डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
  • व्हाइट हाउस में शानदार स्वागत की तैयारी
  • 26 को पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात
  • कई द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी बातचीत
वाशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारी कर रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में सोमवार को उनके लिए रात्रि भोज आयोजित करेंगे, जो इस प्रशासन में अपनी तरह की पहली मेजबानी है. एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने पीएम मोदी के आगमन की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा, व्हाइट हाउस को इसे विशेष यात्रा में बहुत रुचि है. हम सचमुच शानदार स्वागत की तैयारी कर रहे हैं और तो और दोनों (नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप) साथ में व्हाइट हाउस में रात्रि भोज करेंगे. उन्होंने कहा कि इस प्रशासन के तहत व्हाइट हाउस में यह एक विदेशी गणमान्य के लिए पहला रात्रि भोज होगा. इसलिए हम समझते हैं कि यह बहुत अहम है.

पीएम मोदी आज रात 3 दिन की यात्रा पर यूएस कैपिटोल पहुंचेंगे जिस दौरान वह व्हाइट हाउस में ट्रंप के साथ बैठक करेंगे. सोमवार की दोपहर से दोनों नेता विभिन्न बैठकों में साथ वक्त बिताएंगे जिसमें दोनों के बीच सीधी बातचीत, शिष्टमंडल के स्तर की वार्ता, स्वागत शामिल है, जो रात्रि भोज के साथ खत्म होगा. अधिकारी ने कहा कि वे सीधी बातचीत से शुरुआत करेंगे. फिर वह दिपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे, जो करीब एक घंटे तक चलेगी. इसके बाद दोनों प्रेस में बयान जारी करेंगे. अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह संवाददाता सम्मेलन नहीं होगा.

उन्होंने बताया, प्रेस को बयान देने के बाद वह दोनों स्वागत समारोह में जाएंगे. इसके बाद रात्रिभोज होगा. इस तरह यह लंबी बातचीत होगी, दोनों नेताओं को एक दूसरे को जानने के लिए और उन अहम मुद्दों पर संवाद के लिए समय लगेगा जिनका सामना दोनों देश कर रहे हैं. बैठकों के दौरान अमेरिकी पक्ष का प्रतिनिधित्व उप राष्ट्रपति माइक पेन्स, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल एच आर मैक्मास्टर, विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन, रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस, वाणिज्य मंत्री विल्बर रोज और वित्त मंत्री स्टीवेन न्यूशिन करेंगे.


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra MOdi, Narendra Modi In US, White House, Donlad Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com