विज्ञापन

PM मोदी को मिला एक और सम्मान, सेशेल्स ने 'गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन' से नवाजा

PM मोदी इस समय सेशेल्स के तीन दिवसीय दौरे पर है. जहां पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्टेट हाउस में 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया. पीएम मोदी का स्वागत सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया. आज दोनों देशों के बीच कई समझौते भी हुए.

PM मोदी को मिला एक और सम्मान, सेशेल्स ने 'गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन' से नवाजा
सेशेल्स के दौरे पर पीएम मोदी को मिला गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन अवार्ड.
NDTV
  • PM मोदी को पर्यावरण संरक्षण में नेतृत्व के लिए सेशेल्स का गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन सम्मान दिया गया.
  • यह पुरस्कार पीएम मोदी के ग्रीन विजन और सतत विकास के लिए उनके लगातार प्रयासों को मान्यता देता है.
  • मई 2026 में फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन ने पीएम मोदी को एग्रीकोला मेडल से सम्मानित किया था.
विक्टोरिया:

PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन' का सम्मान दिया गया है. प्रधानमंत्री मोदी को पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबल डेवलपमेंट में लीडरशिप के लिए सेशेल्स के सबसे बड़े सम्मान 'गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन' से सम्मानित किया गया है. यह अवॉर्ड सस्टेनेबल ग्रोथ और PM मोदी के ग्रीन विज़न के लिए उनके लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों को मान्यता देता है. दोनों देशों के बीच हुए कई समझौतों के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मेरी सेशेल्स की यात्रा का संदेश स्पष्ट है- भारत ऐसे हिंद महासागर की कल्पना करता है, जहां समुद्री सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक समृद्धि भी बढ़े. जहां हमारी साझेदारी आकार नहीं, आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित हो. और जहां हम हर देश के पास-पास नहीं, साथ-साथ चलें।

पर्यावरण के क्षेत्र में PM मोदी के किए काम को मिला सम्मान

यह उन ग्लोबल सम्मानों की कड़ी में एक और सम्मान है, जो PM मोदी के क्लाइमेट एक्शन, सस्टेनेबल डेवलपमेंट और ग्रीन ग्रोथ के कामों को पहचान देते हैं. अभी पिछले महीने ही मई 2026 में फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन (FAO) ने उन्हें फूड सिक्योरिटी को मजबूत करने, खेती में बदलाव लाने और सस्टेनेबल खेती को बढ़ावा देने के लिए 'एग्रीकोला मेडल' दिया था.

2018 में पीएम मोदी को मिला था चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड

इससे पहले, 2018 में, उन्हें सस्टेनेबल इकोनॉमिक ग्रोथ, ग्लोबल सहयोग और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने के लिए 'सियोल पीस प्राइज' मिला था. 2018 में, यूनाइटेड नेशंस ने उन्हें प्रतिष्ठित 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' अवॉर्ड से सम्मानित किया था.

तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे पर हैं पीएम मोदी

मालूम हो कि पीएम मोदी इस समय सेशेल्स के तीन दिवसीय दौरे पर है. जहां पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्टेट हाउस में 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया. पीएम मोदी का स्वागत सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया. 27 से शुरू हुई यात्रा 29 जून तक जारी रहेगी. इस यात्रा का उद्देश्य भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है.

यह भी पढे़ं - हिंद महासागर हमारा साझा घर, कई क्षेत्रों में मिलकर बढ़ रहे आगे... सेशेल्‍स से बोले PM मोदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi Award, Pm Modi Award List, PM Modi Seychelles, Pm Modi Seychelles Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com