विज्ञापन

जमीन विवाद सुलझाने के लिए यहां है जानलेवा रिवाज, पानी में 12 मिनट दो किसानों ने रोकी सांस, दोनों की मौत

दो आदिवासी किसानों के बीच जमीन की लड़ाई थी. कोर्ट में बात नहीं बनी तो दोनों ने पारंपरिक रस्म की मदद से इस जमीन विवाद को सुलझाने का प्रयास किया. इस पारंपरिक अनुष्ठान का नाम सुफिल है. जानिए कि इसमें ऐसा क्या होता है कि दोनों किसानों की मौत हो चुकी है.

जमीन विवाद सुलझाने के लिए यहां है जानलेवा रिवाज, पानी में 12 मिनट दो किसानों ने रोकी सांस, दोनों की मौत
जमीन विवाद सुलझाने के खतरनाक रिवाज में दो किसानों की मौत (फोटो- रेडन डबोन)

Viral Video: फिलिपिंस में जमीन विवाद सुलझाने के लिए एक खतरनाक पुराने रिवाज का सहारा लिया गया. इस चक्कर में जमीन की लड़ाई लड़ते दो किसानों की मौत हो गई है. दरअसल फिलिपिंस के सारंगानी प्रांत के अलाबेल में, जमीन के विवाद को सुलझाने के लिए एक पारंपरिक रस्म में हिस्सा लेने के बाद दो किसानों की मौत हो गई है. हाल ही में रेडेन डैबोन नाम के एक फेसबुक यूजर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें इन दो लोगों को उस रस्म में हिस्सा लेते हुए देखा जा सकता है. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई.

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिलीपींस के दो किसानों, टोनी (69 साल उम्र) और गैस्पर (49 साल की उम्र) के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर विवाद हो गया. उन्होंने स्थानीय अधिकारियों की मदद से मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई. यहीं से मुसीबत की शुरुआत हुई. दोनों ने 'सुलिफ' (sulif) नामक एक पारंपरिक रस्म का सहारा लिया. इस रस्म में विवाद करने वाले लोग पानी के अंदर जाते हैं और अपनी सांस रोककर रखते हैं. जो व्यक्ति ज्यादा देर तक सांस रोक पाता है, वह चुनौती जीत जाता है. उसके पक्ष में फैसला दिया जाता है और इस तरह विवाद सुलझ जाता है.

क्या है यह रिवाज

सुलिफ एक पारंपरिक अनुष्ठान है, विवाद सुलझाने का एक रस्म है. इसका पालन फिलिपिंस के दक्षिणी मिंडानाओ के कुछ मूल निवासी समुदायों में किया जाता है. इसमें पानी के भीतर किए जाने वाले अत्यधिक जोखिम भरे कार्य शामिल होते हैं, जिनका उपयोग उन मामलों को सुलझाने के लिए किया जाता है जो बातचीत या पारंपरिक मध्यस्थता के जरिए हल नहीं हो पाते. इसमें से ही एक है कि दोनों पक्ष पानी के अंदर सांस रोकेंगे और जो देर तक अंदर रहेगा, वह जीत जाएगा.

जमीन के लिए चली गई जान

चश्मदीद रेयडन डैबोन के अनुसार दोनों किसान तागाकाउलो मूल निवासी समुदाय से थे. रिपोर्ट के अनुसार दोनों किसान, टोनी और गैस्पर 12 मिनट तक पानी के अंदर रहे, और दोनों में से कोई भी बाहर आने को तैयार नहीं था. इतनी देर तक अंदर रहने की बात देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. उन्हें डर लगने लगा. इसलिए उन्होंने दोनों को बाहर निकाला गया. टोनी की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी भी मौत हो गई.

अब पुलिस अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं ताकि मौतों से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके.

यह भी पढ़ें: सब कुछ बेचकर शादी करने 1900 KM दूर पहुंचा शख्स, AI निकली वो लड़की तो पैरों तले खिसक गई जमीन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Offbeat News, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com