पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व गृह मंत्री (Former Home Minister) शेख रशीद अहमद (Shiekh Rashid Ahmed) ने आगाह किया है कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Ex PM Imran Khan) को गिरफ्तार किया जाता है तो उनका देश ‘‘श्रीलंका बन जाएगा'' और इसके लिए नई सरकार जिम्मेदार होगी. रशीद ने रविवार को फैसलाबाद में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा गठबंधन सरकार दिशाहीन हो गयी है और वह स्थिति से निपटने में सक्षम नहीं है.रशीद ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर खान को गिरफ्तार किया जाता है तो पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने इस स्थिति से निपटने के लिए पहले ही एक रणनीति बना रखी है.
रशीद ने कहा, ‘‘अगर इमरान खान को गिरफ्तार किया जाता है तो पाकिस्तान, श्रीलंका बन जाएगा और ये लोग (मौजूदा सरकार) इसके लिए जिम्मेदार होंगे.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरान खान पर देश में गृह युद्ध छेड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया और आगाह किया कि अगर देश के राष्ट्रीय संस्थानों के खिलाफ एक मनगढ़ंत कहानी गढ़ी गयी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा, ‘‘मैं पाकिस्तान को श्रीलंका में तब्दील नहीं करना चाहता.''
पूर्व मंत्री ने कहा, ‘‘शहबाज शरीफ, आपको देश को संबोधित करना चाहिए और यह बताना चाहिए कि आप अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जा रहे हैं या नहीं.'' उन्होंने कहा कि देश में एक महीने के भीतर छह अरब डॉलर की कमी हो गयी है.
पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) पर निशाना साधते हुए रशीद ने कहा कि खान अपदस्थ होने के बावजूद मुल्क के नायक बन गए थे. उन्होंने कहा, ‘‘11 दलों की राजनीति खत्म हो गयी है और मत (वोट) का सम्मान करने का वक्त चला गया है क्योंकि मतों को 25 करोड़ रुपये के लिए बेच दिया गया.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं