विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2017

पाकिस्तान के अंतरिम पीएम शाहिद अब्बासी ने अवैध संपत्ति रखने के आरोपों को किया खारिज

शाहिद अब्बासी ने कहा, मैंने अपनी सभी जायदाद का खुलासा कर दिया है और उसका ब्योरा पाकिस्तान गजट में साया किया गया है.

पाकिस्तान के अंतरिम पीएम शाहिद अब्बासी ने अवैध संपत्ति रखने के आरोपों को किया खारिज
पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री शाहिद अब्बासी (फाइल फोटो)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की ओर से अंतरिम प्रधानमंत्री पद के लिए नामित शाहिद अब्बासी ने रविवार को अवैध संपत्ति रखने के आरोप का खंडन करते हुए विपक्षियों को वित्तीय अनियमितता साबित करने की चुनौती दी. उन्होंने कहा, 'जो भी मेरे खिलाफ टिप्पणी दर्ज करना चाहता है, वह ऐसा करने के लिए स्वतंत्र है.'
यह भी पढ़ें
पद से हटाए जाने के बाद नवाज शरीफ बोले - क्या पाकिस्तान में बाकी सब सादिक और अमीन हैं

अखबार 'डॉन' के मुताबिक, शाहिद अब्बासी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान से राजधानी में मुलाकात के बाद मीडिया से बात कर रहे थे. सुप्रीम कोर्ट द्वारा नवाज शरीफ को अयोग्य करार दिए जाने पर बात करते हुए पूर्व पेट्रोलियम मंत्री ने कहा, 'कानूनी मामलों की मेरी समझ के अनुसार इकमा रखने में नुकसान नहीं है, यह सिर्फ एक वीजा है, लेकिन आजकल कानूनों का जिन तरीकों से व्याख्या हो रही है, पहले नहीं होती थी.'
यह भी पढ़ें
आखिर कितने वक्त के लिए अयोग्य हुए हैं नवाज शरीफ? पाकिस्तान की सियासत में बड़ा सवाल

उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी सभी जायदाद का खुलासा कर दिया है और उसका ब्योरा पाकिस्तान गजट में साया किया गया है, इसलिए जो मेरे खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, उन्हें पहले अपने काम की जांच करवानी चाहिए.'
यह भी पढ़ें
पाकिस्तान का कोई भी प्रधानमंत्री पूरा नहीं कर पाया अपना पांच साल का कार्यकाल

प्रधानमंत्री को पद से हटाए जाने में सेना की संलिप्तता की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर अब्बासी ने कहा, 'देश में दो पहलू नहीं हैं, हम सभी एक हैं और एकजुट होकर देश की बेहतरी के लिए काम करेंगे.'

इससे पहले पीएमएलएन ने शनिवार को नवाज शरीफ की अगुवाई में हुई बैठक में उनके छोटे भाई शाहबाज शरीफ के संसद में पार्टी का नेता बनाने का फैसला लिया गया. साथ ही यह फैसला भी लिया गया कि शाहबाज के संसदीय दल का नेता चुने जाने तक अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शाहिद अब्बासी कार्य करेंगे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahid Khaqan Abbasi, Pakistan Interim-PM, Nawaz Sharif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com