- इमरान खान की बहन नुरुन नियाजी ने कहा कि उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से जेल में यातनाएं दी जा रही हैं
- पिछले दस महीनों से पाकिस्तान सरकार इमरान खान को छोटे और असुविधाजनक सेल में अलग रखकर प्रताड़ित कर रही है
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद इमरान खान को अस्पताल ले जाने में पाकिस्तान सरकार लगातार बहाने बना रही है
इमरान खान की बहन नुरुन नियाजी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इमरान खान की सेहत से लेकर पाकिस्तान सरकार की तरफ से दी जा रही यातनाओं पर खुलकर बात की. इमरान खान की बहन ने जो बातें कहीं हैं, वो डराने वाली हैं. उन्होंने कहा कि 'इमरान खान अभी जिंदा है'. मगर इसमें जो दर्द था वो बताने के लिए काफी था कि परिवार कितना परेशान है.
10 महीनों से जारी है उत्पीड़न
पाकिस्तानी सूत्र ने नुरुन नियाजी के हवाले से बताया कि उनकी इमरान खान से मंगलवार को मुलाकात हुई थी. मुलाकात के बाद नियाजी ने सूत्र को बताया कि जेल में इमरान खान को बहुत टॉर्चर किया जा रहा है. मेंटली और फिजिकली दोनों तरह से टॉर्चर किया जा रहा है. भारतीय मीडिया से इमरान खान के परिवार पर बातचीत करने पर भी रोक लगा दी गई है. नियाजी ने सूत्र को बताया कि अभी इमरान खान जिंदा है, मगर उनसे कोई भी नहीं मिल सकता. पिछले 10 महीने से पाक सरकार ये सब कर रही है.
-
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बहुत छोटे सेल में रखा गया
नुरुन नियाजी से मिले सूत्र ने बताया कि वो लोग बहुत परेशान हैं. नियाजी ने उन्हें बताया कि इमरान खान को जिन कंडीशन में रखा गया है.. उससे नहीं लगता है कि वो पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री हैं. जब नवाज शरीफ जेल में थे तो वहां एसी लगे हुए थे. इमरान खान जिस जेल के कमरे में हैं, वहां कोई भी सुविधा नहीं है. उन्हें डेथ सेल में रखा गया है. ये बहुत ही छोटा सेल है. उन्हें तरह-तरह से टॉर्चर किया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी इमरान खान को अस्पताल ले जाने के लिए पाकिस्तान की सरकार ने बहाने बनाए. ये लोग जालिम हैं.
दूसरी बहन ने भी यही कहा
इससे पहले आज दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेशे से डॉक्टर और इमरान खान की दूसरी बहन उजमा खान ने कहा, "भाई लगातार कह रहे थे, मैं ठीक नहीं हूं. मेरे पास कोई किताब नहीं है, किसी इंसान से कोई संपर्क नहीं है. सिर्फ उनकी आंख की जांच हुई, और कुछ नहीं. हम इलाज से संतुष्ट नहीं हैं. हाई ब्लड प्रेशर की वजह लोगों से संपर्क न होना है. अकेले कैद में रखना टॉर्चर है, और खान पिछले 10 महीनों से इसी स्थिति में हैं." इमरान खान की दोनों बहनों की बातों का लब्बोलुआब ये है कि इमरान खान की जान खतरे में है. उन्हें मानिस और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें-
अगले साल तक दिमाग वाले रोबोट आ जाएंगे, घर-घर तक होगी इनकी पहुंच; दावे में कितना दम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं