विज्ञापन

38 साल के इंडियन योगा टीचर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पानी के अंदर 6 मिनट तक सांस रोककर लगाए 86 पुश-अप्स

आप पानी के अंदर कितनी देर तक सांस रोक सकते हैं? कुछ सेकंड या शायद एक मिनट? लेकिन 38 साल के भारतीय योग टीचर ने 6 मिनट तक अपनी सांस रोककर ऐसा कारनामा किया है जिससे वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है.

38 साल के इंडियन योगा टीचर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पानी के अंदर 6 मिनट तक सांस रोककर लगाए 86 पुश-अप्स
भारतीय योग टीचर ने पानी के अंदर एक सांस में 86 पुश-अप्स लगाकर बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड.
X@GWR

Trending Story: भारत के 38 साल के योग टीचर कमल कालोई (Kamal Kaloi) ने नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) बनाया है. उन्होंने पानी के अंदर एक ही सांस में 86 पुश-अप्स लगाए हैं. यह उनका तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड है. वे फिलहाल वियतनाम के नाम दीन्ह शहर के निन्ह बिन्ह में रहते हैं. उन्होंने इस रिकॉर्ड के लिए पूरे दो साल तक शरीर की ताकत बढ़ाने और सांस रोकने की ट्रेनिंग ली. 

पानी में 6 मिनट तक सांस रोककर बनाया रिकॉर्ड

कमल बताते हैं कि पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने यह कारनामा किया. वे एक स्विमिंग पूल के एकदम नीचे गए, अपनी पोजीशन ली और सांस लेने के लिए ऊपर आने से पहले 86 पुश-अप्स लगा दिए. इस काम में योग ने उनकी बहुत मदद की. योग की वजह से ही वे पानी के अंदर 6 मिनट तक सांस रोक सकते हैं. वे सिर्फ सांस ही नहीं रोकते, बल्कि पानी के अंदर कसरत भी कर लेते हैं. 

कमल अपने 86 पुश-अप्स से बहुत खुश हैं. उन्हें पक्का भरोसा है कि दोबारा कोशिश करने पर वे इससे भी ज्यादा पुश-अप्स लगा सकते हैं.

देखें रिकॉर्ड बनाने का वीडियो

पहले भी एक ही साल में बनाए थे दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

कमल कहते हैं कि वे शुरू से ही कुछ अलग करना चाहते थे. दूसरों के रिकॉर्ड देखकर उन्हें प्रेरणा मिलती थी. साल 2020 में उन्होंने पानी के अंदर लगातार 21 योग मुद्राएं करके अपना पहला रिकॉर्ड बनाया था. इसके बाद ही उन्हें अपनी असली ताकत का पता चला. साल 2020 में ही उन्होंने पानी के अंदर 72 एयर रिंग्स (हवा के छल्ले) बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया था. हालांकि, बाद में अमेरिका की अमेलिया डी लॉस रियोस ने 81 रिंग्स बनाकर उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया.

नया रिकॉर्ड बनाने के लिए स्पॉन्सर की तलाश

कमल का कहना है कि कड़ी मेहनत से हम जिंदगी में कुछ भी हासिल कर सकते हैं. हमें बस अपने लक्ष्य से भटकना नहीं चाहिए. भविष्य में कमल पानी के अंदर चलने और बेंच प्रेस करने का रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं. इन नए रिकॉर्ड्स की तैयारी के लिए वे फिलहाल स्पॉन्सर्स की तलाश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- पक्की नौकरी का लालच देकर करवा रहे 16-16 घंटे काम! 25 साल के इंटर्न ने पूछा- और कितनी मेहनत करूं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guinness World Record, Underwater Push Ups Record, Yoga Teacher, Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com