विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2017

इमरान खान ने कहा, पाकिस्तान बौद्ध देशों से तीर्थयात्रियों को आकर्षित कर सकता है

क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने इमरान खान ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान बौद्ध देशों से तीर्थयात्रियों को आकर्षित कर सकता है.

Also Read in
इमरान खान ने कहा, पाकिस्तान बौद्ध देशों से तीर्थयात्रियों को आकर्षित कर सकता है
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान (फाइल फोटो)
पेशावर: क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने इमरान खान ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान बौद्ध देशों से तीर्थयात्रियों को आकर्षित कर सकता है. उन्होंने देश में बुद्ध से संबंधित पुरातात्विक स्थलों को सुरक्षित रखने और बनाए रखने की जरूरत पर बल दिया. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख ने खैबर-पख्तूनख्वा में हरीपुट जिले के भामला खानपुर में पुरातात्विक स्थलों की अपनी यात्रा के दौरान यह बयान दिया.

यह भी पढ़ें : नवाज शरीफ की पार्टी ने इमरान खान पर फर्जी दस्तावेज सौंपने का आरोप लगाया

इमरान ने कहा, 'हम जापान, थाईलैंड, मलेशिया, श्रीलंका और कई अन्य देशों से अपने धार्मिक स्थानों के लिए बौद्ध को आकर्षित कर सकते हैं.' खैबर पख्तूनख्वा के मुख्य सचिव आजम खान के अनुसार खान ने कहा कि पुरातात्विक स्थलों को सुरक्षित और बनाए रखकर सरकार इस सेक्टर को फिर से स्थापित करेगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Imran Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com