विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2017

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास से पहले मिसाइल प्रक्षेपण की तैयारी में उत्तर कोरिया

अमेरिकी नौसेना ने कल कहा था कि आगामी सप्ताह में एक अमेरिकी लड़ाकू विमान इस नौसैन्य अभ्यास का नेतृत्व करेगा.

Also Read in
अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास से पहले मिसाइल प्रक्षेपण की तैयारी में उत्तर कोरिया
मिसाइल प्रक्षेपण की तैयारी में है उत्तर कोरिया (फाइल फोटो)
सोल: अमेरिका और दक्षिण कोरिया के आगामी संयुक्त नौसैन्य अभ्यास से पहले उत्तर कोरिया बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपित करने की तैयारी कर रहा है. यह बात शनिवार को एक सरकारी सूत्र के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कही गई. अमेरिकी नौसेना ने शुक्रवार को कहा था कि आगामी सप्ताह में एक अमेरिकी लड़ाकू विमान इस नौसैन्य अभ्यास का नेतृत्व करेगा. इस अभ्यास के जरिए अमेरिका, उत्तर कोरिया के खिलाफ अपनी सैन्य क्षमता का फिर से प्रदर्शन करेगा. उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम के चलते दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है.

इस अभ्यास से प्योंगयांग के आवेशित होने के कयास लगाए जा रहे हैं जिसने इससे पूर्व संयुक्त अभ्यासों पर आक्रामक प्रतिक्रिया दी थी.

यह भी पढ़ें : उत्तर कोरिया को ताकत दिखाने के लिए अमेरिका और दक्षिण कोरिया की नौसेनाएं करेंगी मिलकर अभ्यास

डोंगा इल्बो डेली ने एक सरकारी सूत्र के हवाले से खबर प्रकाशित की है. इसमें कहा गया है कि उपग्रह से ली गई तस्वीरें दिखाती हैं कि प्रक्षेपकों पर स्थापित बैलिस्टिक मिसाइलों को प्योंगयांग और उत्तरी फ्योंगान प्रांत में हैंगरों से बाहर ले जाया जा रहा है.

VIDEO : दस बातें : किम जोंग-उन


समाचारपत्र के मुताबिक अमेरिकी और दक्षिण कोरिया के सैन्य अधिकारियों को शक है कि उत्तर कोरिया, अमेरिकी सीमा में पहुंचने की क्षमता रखने वाली मिसाइलों का प्रक्षेपण करने की तैयारी कर रहा है.


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America And South Korea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com