अमेरिका के राष्ट्रपति और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति
नई दिल्ली:
दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने मंगलवार को सैन्य गठबंधन के साझा खर्च को लेकर नए दौर की चर्चा शुरू की. यह चर्चा उत्तर कोरिया के साथ अमेरिका की वार्ता को ध्यान में रखते हुए दक्षिण कोरिया और अमेरिका के संयुक्त सैन्याभ्यास को रद्द करने के बीच हो रही है. समाचार एजेंसी 'एफे' की रिपोर्ट के अनुसार, यह बैठक मंगलवार को सियोल में शुरू हुई और बुधवार को समाप्त होगी. यह दोनों देशों के बीच चौथे दौर की वार्ता है और ये देश 2018 के अंत तक इस मुद्दे को सुलझा लेना चाहते हैं.
वार्ता विफल होने पर ट्रंप ने द.कोरिया के साथ युद्धाभ्यास दोबारा शुरू करने की धमकी दी
दक्षिण कोरियाई क्षेत्र में लगभग 28,500 अमेरिकी जवानों की तैनाती की कुल लागत को बनए रखने पर दोनों देशों के बीच सहमति बननी मुश्किल नजर आ रही है. पेच यहीं फंसा है कि इस कुल लागत के कितना भाग का सियोल भुगतान करेगा.
रणनीति इंट्रो: ट्रंप-किम की ऐतिहासिक मुलाकात
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दृढ़ता से कहा है कि दक्षिण कोरिया और जापान जैसे प्रमुख देशों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाशिंगटन द्वारा किया जाने वाला खर्च बहुत अधिक है. हाल में पांच वर्षीय समझौते के मुताबिक, 1990 के दशक में सियोल ने छोटी राशि का भुगतान करना शुरू कर दिया था और 2018 में 86.5 करोड़ डॉलर का भुगतान कर चुका है. यह वार्ता अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस के दक्षिण कोरिया पहुंचने के कुछ देर बाद शुरू हुई.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
America And South Korea Meet On Joint Army Expenditure