विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2017

दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका ने शुरू किया संयुक्त युद्धाभ्यास

दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका ने उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों के कार्यक्रम के कारण बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त मिसाइल खोज अभ्यास शुरू किया है.

दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका ने शुरू किया संयुक्त युद्धाभ्यास
प्रतीकात्मक इमेज
  • दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका ने शुरू किया संयुक्त युद्धाभ्यास
  • यह अभ्यास दो दिनों तक चलेगा
  • इस अभ्यास में कई विध्वंसक हथियार को शामिल किया जाएगा
सियोल:

दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका ने उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों के कार्यक्रम के कारण बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त मिसाइल खोज अभ्यास शुरू किया है. दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने सोमवार को कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप से बाहर हो रहा यह अभ्यास दो दिनों तक चलेगा. यह अभ्यास 28 नवंबर को उत्तर कोरिया द्वारा अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के परीक्षण के बाद शुरू हुआ है, जिसमें प्योंगयांग ने दावा किया था यह मिसाइल अमेरिका के किसी भी स्थान को निशाना बना सकती है. 

यह भी पढ़ें: भारत सहित 18 आसियान देशों का संयुक्त युद्धाभ्यास मार्च में

'एफे' की रिपोर्ट के अनुसार, तीनों देश उत्तर कोरिया की मिसाइलों का पता लगाने और इस संबंध में जानकारी साझा करने के लिए अपनी क्षमताओं का परीक्षण कर रहे हैं.

VIDEO: अमेरिका ने सैयद सलाहुद्दीन को ग्लोबल आतंकी घोषित किया​
इस अभ्यास में एजीस रडार सिस्टम से युक्त कई विध्वंसक हथियार को शामिल किया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Joint Maneuvers, South Korea, Japan And America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com