विज्ञापन

नेपाल बाढ़ में लापता 213 भारतीयों को मृत घोषित करने की तैयारी; लिस्ट जारी, 2 दिसंबर तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ में लापता हुए 213 भारतीय नागरिकों को लेकर नेपाल सरकार ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. लिस्ट जारी कर परिजनों से 2 दिसंबर तक आपत्तियां, संशोधन और अतिरिक्त जानकारी मांगी गई है. अंतिम सूची जारी होने के बाद औपचारिक रूप से मृत्यु घोषित की जाएगी.

नेपाल बाढ़ में लापता 213 भारतीयों को मृत घोषित करने की तैयारी; लिस्ट जारी, 2 दिसंबर तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति
नेपाल बाढ़ में लापता 213 भारतीयों को मृत घोषित करने की तैयारी
PTI
  • नेपाल में बाढ़ लापता भारतीयों को लेकर शुरू हुई मृत्यु घोषणा प्रक्रिया
  • 213 भारतीयों को माना जा सकता है मृत, भारतीय दूतावास की अपील, लापता लोगों के परिजन 2 दिसंबर तक दें जानकारी
  • 5,000 से ज्यादा लोग अब भी लापता, नेपाली प्रशासन ने जारी की नई सूची
काठमांडू:

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद अभी भी लापता भारतीय नागरिकों को लेकर सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है. नेपाल की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) ने 213 भारतीय नागरिकों की सूची जारी की है, जिन्हें कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मृत घोषित किया जा सकता है. भारत के दूतावास ने भी लापता भारतीयों के परिजनों से सूची की समीक्षा करने और किसी भी आपत्ति, संशोधन या अतिरिक्त जानकारी को 2 दिसंबर तक उपलब्ध कराने की अपील की है.

नेपाल में कानूनी प्रक्रिया शुरू, भारतीय दूतावास ने परिजनों से मांगी जानकारी

नेपाल सरकार ने अगस्त में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद अब उन लोगों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो कई महीनों बाद भी लापता हैं. वहीं काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने बयान जारी करते हुए कहा है कि जिन भारतीय नागरिकों के परिजन अभी तक लापता हैं, वे जारी लिस्ट चेक कर लें. अगर किसी डीटेल्स या अन्य जानकारी को अपड़ेट करना है, किसी का नाम जोड़ने या हटाने की आवश्यकता हो तो परिवार 2 दिसंबर 2026 तक दूतावास से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए ईमेल और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. दूतावास ने कहा कि संबंधित परिजन eoikathmandufloodsupport@gmail.com ईमेल या +9779851316807 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

लिस्ट फाइनल होने के बाद जारी किया जाएगा मृत्यु प्रमाणपत्र

दूतावास के अनुसार टिप्पणियां और आपत्तियां प्राप्त होने के बाद नेपाल सरकार सूची को अंतिम रूप देगी. इसके बाद संबंधित व्यक्तियों को आधिकारिक रूप से मृत घोषित किया जाएगा. इसके पश्चात भारतीय दूतावास नेपाल के स्थानीय प्रशासन से मृत्यु प्रमाणपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू करेगा.

बाढ़ में 1,400 से अधिक मौतें, 5,000 से ज्यादा अब भी लापता

नेपाल में 26 अगस्त को त्रिशूली और भोटेकोशी नदी प्रणाली में आई फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई थी. NDRRMA के अनुसार इस आपदा में अब तक 1,453 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 5,000 से अधिक लोग अब भी लापता हैं. इनमें बड़ी संख्या विदेशी नागरिकों की भी है.

NDRRMA के मुताबिक 12 देशों के राजनयिक मिशनों से सत्यापित 452 लापता विदेशी नागरिकों का रिकॉर्ड प्राप्त हुआ है.

इनमें 213 भारतीय, 85 चीनी, 69 अमेरिकी, 32 ब्रिटिश, 27 कनाडाई, 9 सिंगापुर के नागरिक, 6 दक्षिण अफ्रीकी, 4 फ्रांसीसी, 2-2 हंगरी, बेल्जियम और कजाखस्तान के नागरिक तथा 1 बेलारूस का नागरिक शामिल है.

यह भी पढ़ें : नेपाल बाढ़ में लापता 5 हजार लोगों का 15 दिन बाद भी सुराग नहीं; सुरंगों में जारी सर्च ऑपरेशन; 8,800 सैनिक तैनात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal, Floods, Missing Indians, Indians Missing Nepal Flood, Death Certificate News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com