इजरायल और गाजा के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. गाजा (Israel Gaza War) की तरफ से हुए हमलों का इजरायल भी मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक इजरायल के हमले में गाजा के एक अस्पताल में 500 लोगों की जान चली गई है. वहीं इजरायल का साथ दे रहा अमेरिका इस हमले से गुस्से में है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को कहा कि गाजा अस्पताल में हुए विस्फोट से वह क्रोधित हैं. उन्होंने अपने सुरक्षा सलाहकारों से इस मामले पर ज्यादा विवरण इकट्ठा करने को कहा है.
ये भी पढ़ें-गाजा के अस्पताल में विस्फोट से 500 लोगों की मौत : गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय | Updates
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
गाजा अस्पताल में हुए हमले से बाइडेन दुखी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज इजरायल पहुंच रहे हैं. इजरायल की यात्रा पर निकले जो बाइडेन ने कहा, "गाजा के अल-अहली अरब अस्पताल में विस्फोट और उसके परिणामस्वरूप हुए जानमाल के भयानक नुकसान से मैं बहुत नाराज और दुखी हूं.'हमास ने गाजा अस्पताल में हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि इजरायल का दावा है कि ये हमला उनकी तरफ से नहीं किया गया बल्कि यह हमला हमास के मिसफायर का परिणाम था.
सुरक्षा टीम से मांगी जानकारी
जो बाइडेन ने कहा कि जब उन्होंने गाजा अस्पताल में हमले की खबर सुनी तो उन्होंने तुरंत जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की. उन्होंने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम को निर्देश दिया है कि वह इस बारे में जानकारी जुटाएं कि आखिर हुआ क्या है. जो बाइडेन ने कहा कि संघर्ष के दौरान अमेरिका लोगों के जीवन की रक्षा के लिए खड़ा है. उन्होंने इस त्रासदी में मारे गए और घायल हुए मरीजों, चिकित्सा कर्मचारियों और अन्य निर्दोषों के लिए दुख जताया.
बाइडेन ने रद्द की जॉर्डन की यात्रा
बता दें कि जो बाइडेन इजरायल के बाद जॉर्डन भी जाने वाले थे लेकिन गाजा अस्पताल में हुए हमले के बाद उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया है. गाजा के अधिकारियों का कहना है कि उनके अस्पताल पर हमला इजरायल ने किया है और इस हमले में 200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं.
ये भी पढ़ें-"गाजा के लोग अगर मिस्र गए तो इजरायल कभी वापस आने नहीं देगा" : फिलिस्तीनी नेता
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं