फिलिस्तीनी विधान परिषद के सदस्य मुस्तफा बरगौटी (Mustafa Barghouti) ने NDTV से बात करते हुए कहा कि इजरायल गाजा में निर्दोष नागरिकों के खिलाफ नरसंहार कर रहा है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इजरायल के हमले में 1,700 से अधिक बच्चे मारे गए हैं और हजारों लोग अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं.
इज़राइल के खिलाफ एक बड़ा आरोप लगाते हुए बरगौटी ने कहा कि गाजा पर घेराबंदी हमास पर नहीं बल्कि फिलिस्तीनियों पर है और फिलिस्तीनियों को अमानवीय बनाने और उनके खिलाफ नफरत का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मुस्तफा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति अभी तक इज़राइल की मांगों की वकालत कर रहे हैं जिसमें गाजा में फिलिस्तीनियों को मिस्र भागने की अनुमति देना शामिल है. इस कदम को उन्होंने खतरनाक बताते हुए कहा कि इस कदम से फिलिस्तीनियों का जातीय सफाया हो जाएगा. फिलिस्तीन के नेता ने कहा कि यह इतिहास का सबसे घिनौना जातीय संहार होगा.
फ़िलिस्तीनी नेता ने कहा कि इज़राइल द्वारा इस घेराबंदी के माध्यम से ग़ज़ावासियों को भोजन, पानी और दवा और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर दिया गया है. इससे कई फ़िलिस्तीनियों की मौत हो सकती है. इजरायल के हमलों के कारण गाजा में महामारी का खतरा मंडरा रहा है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं