3 years ago
नई दिल्ली:
इज़रायल और हमास के बीच जारी संघर्ष (Israel-Hamas War) का आज 11वां दिन है. गाज़ा पट्टी के उत्तरी क्षेत्र से लगभग 10 लाख लोग दक्षिण की ओर चले गए हैं. इज़रायली सेना जमीनी हमले के लिए पूरी तरह से तैयार है. उधर, हमास का कहना है कि वो इज़रायल के संभावित जमीनी हमले से ख़ौफज़दा नहीं है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कल इज़रायल पहुंच रहे हैं. गाजा अधिकारियों ने कहा कि कम से कम 2,750 लोगों की मौत हुई है, जिसमें ज्यादातर नागरिक और उनमें से 700 से अधिक बच्चे हैं. वहीं करीब 10,000 लोग घायल हो गए. 1,000 से अधिक लोग लापता भी हैं, माना जा रहा है कि वे मलबे में दबे हुए हैं.