विज्ञापन

कांग्रेस ने कभी सम्मान नहीं दिया, फिर अब कैसे...? कांशीराम को लेकर राहुल गांधी पर भड़कीं मायावती

UP News: मायावती ने कहा कि ये सभी दल आए दिन अलग-अलग तरह के हथकंडे अपनाकर कांशीराम जी द्वारा बनाई गई पार्टी बीएसपी को कमजोर करने में लगी हैं. इसके साथ ही उन्होंने समर्थकों से इन लोगों से सचेत रहने की अपील की.

कांग्रेस ने कभी सम्मान नहीं दिया, फिर अब कैसे...? कांशीराम को लेकर राहुल गांधी पर भड़कीं मायावती
राहुल गांधी पर मायावती का हमला.
  • मायावती ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने सत्ता में रहते हुए कांशीराम को कभी सम्मान या भारत रत्न नहीं दिया
  • राहुल गांधी ने कांशीराम को लेकर कहा था कि अगर नेहरू जीवित होते तो वे कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते
  • मायावती ने कांग्रेस और सपा दोनों पर कांशीराम के निधन पर राष्ट्रीय शोक घोषित न करने का भी आरोप लगाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

बीजेपी सुप्रीमो मायावती एक बार फिर कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर हैं. वजह हैं कांशीराम. दरअसल शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने लखनऊ में कांशीराम जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस दौरान राहुल गांधी ने बीएसपी संस्थापक को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर जवाहरलाल नेहरू जीवित होते, तो कांशीराम कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते. इतना ही नहीं उनके लिए भारत रत्न की भी मांग उठाई गई. अब मायावती राहुल के इस बयान पर हमलावर हैं.

'कांग्रेस ने बाबा साहेब को सभी सम्मान नहीं दिया'

मायावती का आरोप है कि कांग्रेस ने सालों तक सत्ता में रहने के बाद भी बाबा साहेब को कभी भी आदर-सम्मान नहीं दिया. न ही कांग्रेस ने उनको कभी 'भारतरत्न' की उपाधि से सम्मानित किया. अब कांग्रेस कैसे कांशीराम जी को इस उपाधि से सम्मानित कर सकती है. मायावती ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए कांशीराम जी के निधन पर एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया था. उस समय उत्तर प्रदेश की सपा सरकार ने भी राजकीय शोक घोषित नहीं किया था. 

कांग्रेस के साथ ही दलित पार्टियां भी निशाने पर

बीएसपी सुप्रीमो ने कांग्रेस के साथ ही दलित संगठनों और अन्य दलित पार्टियों को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि दूसरे दलों के हाथों में खेल कर दलित समाज के बने अनेकों संगठन और पार्टियां भी कांशीराम के नाम को भुनाने की कोशिश में हमेशा लगी रहती हैं. मायावती का ये हमला कांग्रेस के साथ ही चंद्रशेखर आजाद पर भी माना जा रहा है. 

बीएसपी को कमजोर करने का आरोप

मायावती ने कहा कि ये सभी दल आए दिन अलग-अलग तरह के हथकंडे अपनाकर कांशीराम जी द्वारा बनाई गई पार्टी बीएसपी को कमजोर करने में लगी हैं. इसके साथ ही उन्होंने समर्थकों से इन लोगों से सचेत रहने को लेकर आगाह किया. उन्होंने कहा कि बीएसपी समर्थकों को खासकर कांग्रेस से सजग रहने की ज्यादा जरूरत है. इनकी दलित-विरोधी सोच और मानसिकता की वजह से ही बीएसपी को बनाया गया था.  

ये भी पढ़ें-'नेहरू अगर जिंदा होते तो कांशीराम कांग्रेस के चीफ मिनिस्टर होते', कांग्रेस की कमियां गिना बोले राहुल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com