जापान के उत्तर पूर्वी होंशू द्वीप पर 8.9 तीव्रता का भूकम्प आने के बाद प्रधानमंत्री नाओतो कान ने शुक्रवार को प्रमुख रूप से प्रभावित क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा की।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
टोक्यो:
जापान के उत्तर पूर्वी होंशू द्वीप पर 8.9 तीव्रता का भूकम्प आने के बाद प्रधानमंत्री नाओतो कान ने शुक्रवार को प्रमुख रूप से प्रभावित क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा की। समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' ने मुख्य कैबिनेट सचिव यूकिओ इदानो के हवाले से बताया कि फुकुशिमा प्रांत में स्थित एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र के तीन किलोमीटर के दायरे में करीब 3000 लोग रहते हैं। उन्हें वहां से निकालने की जरूरत है। लेकिन 10 किलोमीटर के दायरे के लोग अपने घर में रह सकते हैं। सरकार के एक शीर्ष प्रवक्ता ने उल्लेख किया है कि संयंत्र में शीत उत्पन्न करने वाले कुछ उपकरण काम नहीं कर रहे हैं और एक रिएक्टर को ठंडा नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि संयंत्र के आस पास रहने वाले लोगों को एहतियातन वहां से निकलने के लिए कहा गया है। संयंत्र से विकिरण नहीं फैला है। मंत्रालय के अनुसार भूकम्प आने के बाद ओनागावा संयंत्र में 11 परमाणु रिएक्टर और फुकुशिमा प्रांत में नम्बर एक, दो एवं तोकाई में नम्बर दो संयत्र स्वत: बंद हो गए।