इजरायल की सेना (Israel Army) की कार्रवाई में रविवार को कब्जे वाले वेस्ट बैंक (West Bank) में अलग-अलग घटनाओं में पांच फिलिस्तीनियों की मौत हो गई. इनमें से दो को उस वक्त गोली मारी गई, जब उनकी कार ने एक चैक पॉइंट को तोड़ दिया. दोनों पक्षों के सूत्रों ने यह जानकारी दी है. इजरायली की सेना ने एक बयान में कहा, सैनिकों ने हेब्रोन शहर के पास चैक पॉइंट पर एक कार का पीछा किया और "आतंकवादियों की ओर गोलीबारी की और उन्हें मार गिराया". रामल्लाह में फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है. वहीं फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने कहा कि उसे उनके शव मिले हैं.
रविवार देर रात स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि एक अन्य घटना में रामल्ला के पास इजरायली सैनिकों ने दो किशोरों की हत्या कर दी. वहीं इजरायल की सेना ने कहा कि दो हमलावरों ने इलाके में स्थित सैन्य अड्डे पर मौजूद सैनिकों पर विस्फोटक फेंका था.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
सेना ने एक बयान में कहा, "सैनिकों ने हमलावरों को मार गिराया. आईडीएफ (सेना) में किसी घायल होने की सूचना नहीं है."
छापेमारी के दौरान 16 साल के लड़के की मौततीसरी घटना में, फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जेरिको शहर के पास एक शरणार्थी शिविर में इजरायली बलों ने एक और युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. जेरिको में चिकित्सा सूत्रों ने एएफपी को बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए शिविर पर सेना की छापेमारी के दौरान एक 16 वर्षीय लड़के की मौत हो गई.
फिलहाल किसी झड़प की सूचना नहीं है और इजरायली सेना ने अभी तक घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है.
7 अक्टूबर को हमास ने किया था हमला7 अक्टूबर को हमास ने दक्षिणी इजरायल में हमला किया था, जिसके बाद गाजा पट्टी में व्यापक पैमाने पर संघर्ष छिड़ गया. दोनों पक्षों के सूत्रों के आधार पर एएफपी ने बताया है कि तब से वेस्ट बैंक में इजरायली सेना के छापे और हमलों में कम से कम 343 लोग मारे गए हैं. फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले साल वेस्ट बैंक में 520 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए थे.
ये भी पढ़ें :
* इजरायली सेना ने ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की, गाजा वासियों ने किया "हमास को मारने" का आह्वान
* इजरायल ने हमास पर स्वीडन में उसके दूतावास पर हमला करने की योजना बनाने का लगाया आरोप
* गाजा में फिर ब्लैकआउट : इजरायल की भीषण बमबारी, जान बचाने की शहर में मची अफरा-तफरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं