इजरायल ने शनिवार को हमास पर यूरोप में फिलिस्तीनी समूह के विस्तार के हिस्से के रूप में स्वीडन में उसके दूतावास पर हमला करने की योजना बनाने का आरोप लगाया हैं. यहां अधिकारियों ने पिछले महीने कई संदिग्धों की गिरफ्तारी की घोषणा की थी, जिसके बाद इजरायल का ये बयान आया है. डेनिश, जर्मन और स्वीडिश अधिकारियों द्वारा घोषित गिरफ्तारियों के बाद एक बयान में इजरायल की मोसाद (Mossad) खुफिया एजेंसी ने कहा कि एक बहुराष्ट्रीय जांच से जानकारी मिली है कि हमास नेटवर्क ने लेबनान में एक समूह कमांड पोस्ट से आदेश लिया था और स्वीडन में इजरायली दूतावास पर हमला करने, पैराग्लाइडर खरीदने और यूरोप में आपराधिक समूहों के सदस्यों को सक्रिय करने का इरादा था.
दरअसल हमास ने 7 अक्टूबर को इज़रायल पर हमले के लिए पैराग्लाइडर का भी इस्तेमाल किया था. वहीं हमास की ओर से इस मामले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.
-
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
रॉयटर्स में छपी खबर के अनुसार, स्टॉकहोम विदेश मंत्रालय ने इजरायल के दूतावास की विशिष्ट सुरक्षा पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा, "स्वीडन विदेशी मिशनों की सुरक्षा के लिए वियना कन्वेंशन के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को बहुत गंभीरता से लेता है".
गाजा में तबाही मचा रहा इजरायल
हमास के लड़ाकों ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमलाकर वहां 1200 लोगों की जान ले ली थी. जिसके जवाब में इजरायल भी गाजा को लगातार निशाना बना रहा है. इजरायल ने गाजा में हमास आतंकियों को मिटा देने की कसम खाई है. करीब 2.3 मिलियन लोग घरों से जाने पर मजबूर हो गए हैं. गाजा में भीषण मानवीय संकट देखने को मिल रहा है. अब तक इजरायल के हमलों में 23 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं