- इजरायल और हमास के बीच 7 अक्टूबर से चल रही जंग
- इजरायल ने गाजा में तेज किए जमीनी और हवाई हमले
- गाजा में अब तक 23 हजार से ज्यादा लोगों की गई जान
इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास (Israel-Palestine Conflict) के बीच 7 अक्टूबर 2023 से जंग चल रही है. बीच में 6 दिनों का सीजयफायर (Israel-Hamas War) हुआ था, लेकिन इसके बाद इजरायल ने गाजा पट्टी (Gaza Strip) में हमास के ठिकानों में हमले तेज कर दिए हैं. इजरायली सेना ने गाजा में कई रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया है. इजरायल आर्मी की ओर से हुई बमबारी ने लोगों की दहशत को और बढ़ा दिया है. बड़ी संख्या में लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर बढ़ रहे हैं. इस बीच शुक्रवार को फिलिस्तीनी क्षेत्र गाजा में एक बार फिर से ब्लैकआउट हो गया. इजरायल की ओर से हुई भारी बमबारी के बाद यहां सभी इंटरनेट और कम्युनिकेशन सर्विसेज बंद कर दी गई हैं.
न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, गाजा में टेलीकम्युनिकेशन ऑपरेटरों ने शुक्रवार को इस ब्लैकआउट की रिपोर्ट दी है. एजेंसियों ने कहा है कि वे गाजा पट्टी में अपनी टीमों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं. गाजा में प्रमुख ऑपरेटर पलटेल (Paltel) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किए गए एक बयान में अपनी कम्युनिकेशन और नेटवर्क सर्विस के ठप होने की पुष्टि की.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर
रिहायशी इलाके पर इजरायल की बमबारी
बुधवार को इजरायल के हवाई हमलों में गाजा पट्टी में 90 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं. इजरायल के दो अलग-अलग हमलों में ये मौतें हुई हैं. AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंटर गाजा में एक रिहायशी इलाके पर इजरायल ने बम बरसाए. इन हमलों में कई इमारतें जमींदोज हो गईं. मिस्र की सीमा के पास राफाह में भी एक इमारत इजरायली हमले के कारण तबाह हो गई.
हमास ने 7 अक्टूबर को दागे थे रॉकेट
7 अक्टूबर को हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल की तरफ 5 हजार से ज्यादा रॉकेट दागे थे. इस भीषण हमले में इजरायल में 1200 लोगों की मौत हो गई थी. हमास के लड़ाकों ने सुरंग के रास्ते घुसपैठ करते हुए कई लोगों का कत्लेआम भी किया था. इस नरसंहार के बाद से इजरायल ने हमास को जड़ से खत्म करने की कसम खाई है.
गाजा में अब तक 23000 से ज्यादा की मौत
इस बीच गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 7 अक्टूबर को इजरायल की ओर से शुरू किए गए युद्ध में अब तक 23,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है. वहीं, 50 हजार से ज्यादा घायल हुए हैं. इनमें आधे से ज्यादा संख्या बच्चों और महिलाओं की है.
गाजा में बड़ी तादाद में विस्थापन
गाजा पट्टी में बहुत बड़ी तादाद में विस्थापन भी हो रहा है. गाजा की लगभग 23 लाख की आबादी में से 80 फीसदी से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है.
ICJ में इजरायल के खिलाफ केस
इस बीच नीदरलैंड के शहर द हेग में स्थित इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) में इजरायल के खिलाफ केस पर सुनवाई शुरू हो गई है. गाजा पट्टी में जंग के खिलाफ यह केस दक्षिण अफ्रीका ने दायर किया है. दक्षिण अफ्रीका ने इजरायल के खिलाफ नरसंहार के आरोप लगाए हैं. 15 जजों की टीम सुनवाई कर रही है.
जंग को फौरन रोकने की अपील
सुनवाई के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका के वकीलों ने कोर्ट से कहा- "सबसे जरूरी काम यह है कि इस जंग को फौरन रोका जाए." वहीं, अमेरिका ने इस सुनवाई पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन उसके विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मीडिया से बातचीत में यह जरूर साफ कर दिया कि इस मसले का हल यही है कि एक अलग फिलिस्तीन राष्ट्र बनाया जाए और इसके लिए दुनिया मदद करे. इस मामले की सुनवाई दो दिन चलेगी.
ये भी पढ़ें:-
"बलात्कार करते हुए वे लगातार हंस रहे थे...": हमास लड़ाकों के हमले के मंजर को याद कर सहम गया शख्स
इजरायल में खुलेआम बंदूक लेकर लाइव टीवी पर आयी एंकर, तस्वीरें हो रहीं वायरल
इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह का टॉप कमांड ढेर, कई बड़े ऑपरेशन में रहा था शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं