विज्ञापन

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के खुफिया प्रमुख माजिद खादेमी की अमेरिकी-इजरायली हमलों में मौत

US Iran War: इजरायल और अमेरिका ने मिलकर सोमवार को ईरान पर हमलों की एक श्रृंखला को अंजाम दिया, जिसमें 25 से अधिक लोग मारे गए. इन्हीं में से एक हमले में खादेमी भी मारे गए हैं.

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के खुफिया प्रमुख माजिद खादेमी की अमेरिकी-इजरायली हमलों में मौत
  • ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की हमलों में मौत
  • अमेरिका और इजरायल ने तेहरान पर हमला कर 25 से अधिक लोगों को मारने वाले हमलों की एक श्रृंखला को अंजाम दिया है
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए मंगलवार रात आठ बजे तक अंतिम अल्टीमेटम दिया है

US Iran War: अमेरिका और इजरायली हमलों में ईरान को एक और बड़ा झटका लगा है. ईरान का अत्यंत शक्तिशाली और विशिष्ट सैन्य बल,  इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि अमेरिकी-इजरायली हमलों में उसके खुफिया प्रमुख की मौत हो गई है. न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट्स के अनुसार IRGC ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक पोस्ट में कहा, "इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के खुफिया संगठन के शक्तिशाली और शिक्षित प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी, अमेरिकी-जायोनी दुश्मन द्वारा आपराधिक आतंकवादी हमले में शहीद हो गए हैं."

सीजफायर की कोशिशों के बीच तेहरान पर हमला

इजरायल और अमेरिका ने मिलकर सोमवार को ईरान पर हमलों की एक श्रृंखला को अंजाम दिया, जिसमें 25 से अधिक लोग मारे गए. एपी की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की सरकारी मीडिया ने बिना विस्तार के बताया कि इन हमले में मारे गए लोगों में IRGC के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी भी शामिल थे.

ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए दिया आखिरी अल्टीमेटम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ईरान को लगातार अल्टीमेटम पर अल्टीमेटम दिए जा रहे हैं. हालांकि, ईरान का बार-बार यही कहना है कि उसके मित्र देशों के लिए होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से खुला हुआ है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर से ईरान को मंगलवार, रात 8 बजे तक की मोहलत दी है. हालांकि, ईरान फिर से वही बात दोहराई कि होर्मुज स्ट्रेट खुला है.

चेतावनी जारी करते हुए कि ट्रंप ने लिखा कि यही ईरान ने मंगलवार तक 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' नहीं खोला, तो उनके बिजली केंद्रों और पुलों को निशाना बनाया जाएगा, जिससे वहां नर्क जैसे हालात पैदा हो जाएंगे. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, "ईरान में मंगलवार का दिन 'पावर प्लांट' और 'ब्रिज डे' के रूप में जाना जाएगा, जो अपनी तरह का अनोखा होगा. ****, इस जलमार्ग (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) को तुरंत खोलो, वरना नरक जैसी स्थिति झेलने के लिए तैयार रहो - बस देखते जाओ! अल्लाह की जय हो."

यह भी पढ़ें: पायलट को बचाने के लिए अमेरिका ने क्यों भेजे 20 हजार KG वजन उठाने वाले विमान? सर्च ऑपरेशन या सीक्रेट मिशन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Iran War, US Israel War Against Iran, Islamic Revolutionary Guard Corps
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com