विज्ञापन

ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात के बाद पहली बार आया ईरान का रिएक्शन, क्यों करने लगा ग्लोबल साउथ का जिक्र?

ईरान ने कहा कि वैश्विक व्यवस्था में आ रहे बड़े बदलावों के पीछे तेहरान का भी एक बड़ा हाथ है. कहा कि ईरान की '70 दिनों की मजबूती' और टिके रहने की कोशिशों ने दुनिया के इस बदलाव को और ज्यादा रफ्तार दे दी है.

ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात के बाद पहली बार आया ईरान का रिएक्शन, क्यों करने लगा ग्लोबल साउथ का जिक्र?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया चीन दौरे ने वैश्विक राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग के तुरंत बाद ईरान की तरफ से बयान आया है. ईरान का मानना है कि दुनिया अब एक बिल्कुल नए दौर की तरफ बढ़ रही है, जहां पुरानी शक्तियों का दबदबा खत्म हो रहा है.

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीधे तौर पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के एक पुराने बयान का हवाला देते हुए पश्चिमी देशों को कड़ा संदेश दिया है. गालिबाफ ने साफ किया कि वैश्विक व्यवस्था में आ रहे इन बड़े बदलावों के पीछे ईरान का भी एक बड़ा हाथ है.

ग्लोबल साउथ की करने लगे बात

गालिबाफ ने अपनी पोस्ट में लिखा कि दुनिया इस वक्त बदलाव के एक बेहद महत्वपूर्ण मुहाने पर खड़ी है. उन्होंने शी जिनपिंग की बात को दोहराते हुए कहा, "जैसा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा था कि पिछली सदी में जो बदलाव कभी नहीं देखे गए, वे अब पूरी दुनिया में बहुत तेजी से हो रहे हैं." 

उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान की '70 दिनों की मजबूती' और टिके रहने की कोशिशों ने दुनिया के इस बदलाव को और ज्यादा रफ्तार दे दी है. गालिबाफ का मानना है कि आने वाला वक्त अब पश्चिमी देशों का नहीं, बल्कि 'ग्लोबल साउथ' (विकासशील और उभरते हुए देशों) का है.

ईरान कहना क्या चाहता है

ईरान की इस प्रतिक्रिया की मुख्य वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वह दो दिवसीय चीन दौरा है, जो हाल ही में खत्म हुआ है. ट्रंप ने राजधानी बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी.

इस दौरे के बाद ट्रंप बेहद उत्साहित नजर आए और उन्होंने अपनी इस यात्रा को 'बहुत सफल और कभी न भूलने वाली' करार दिया. लेकिन ईरान इस दौरे को बीजिंग की बढ़ती साख और ग्लोबल साउथ की मजबूती से जोड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: चीन की धमकी से डर गए ट्रंप? कहा- ताइवान को अभी नहीं बेचेंगे हथियार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran, Iran US War, Iran On China, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com