विज्ञापन
4 minutes ago

भारत दौरे पर आए ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के तहत, 2026 अर्थशॉट प्राइज पुरस्कार समारोह के लिए सोमवार को मुंबई पहुंचे थे.कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने कहा कि भारत आर्थिक आपदा के मुहाने पर है. बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था बड़ी चुनौती हैं. युवाओं को भविष्य नहीं दिख रहा. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुई एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर लतीफ भट का साथी उमर निसार डार मारा गया है.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह टोक्यो में जापान के साथ सुरक्षा साझेदारी पर चर्चा करेंगे.पुणे के टिंबर मार्केट में आग लगने से 50 से अधिक दुकानें चपेट में आ गई हैं.इजरायल में नेतन्याहू को झटका लगा है.आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुन लिया है. 

ये भी पढ़ें- लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में मारा गया, कुलगाम की मस्जिद में छिपा था

ये भी पढ़ें-दिल्ली से आगरा डेढ़ घंटे में... 1123 करोड़ के कॉरिडोर को मंजूरी, मथुरा-आगरा से फरीदाबाद-पलवल तक हाईस्पीड

ALL LIVE UPDATES...

जम्मू-कश्मीर: लश्कर कमांडर लतीफ भट मुठभेड़ में ढेर

जम्मू-कश्मीर में CRPF हमले के 8 दिन बाद सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट मारा गया है. एक दिन पहले उसका साथी उमर निसार डार भी ढेर हुआ था.
 

इस देश में आर्थिक संकट है-सांसद संजय राउत

राहुल गांधी की कोलंबिया विश्वविद्यालय की टिप्पणी पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि इस देश में आर्थिक संकट है और इस संकट के लिए जिम्मेदार केंद्र सरकार है. 

PM संग बैठक के लिए भारत मंडपम पहुंचे मंत्री

केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक के लिए भारत मंडपम पहुंचे.

मध्य प्रदेश: गांधी सागर टेंट सिटी पहुंचे CM मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव चंबल आरती में शामिल होने के लिए अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ नाव से गांधी सागर टेंट सिटी पहुंचे.
 

उत्तराखंड के चमोली में भूकंप के झटके

उत्तराखंड में बुधवार सुबह 10:21 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिएक्चर स्केल पर इसकी तीव्रता  4.1 मापी गई है, येटके चमोली में महसूस किए गए हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kulgam Encounter, PM Modi, Rahul Gandhi, Donald Trump, Prince William
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com