विज्ञापन

शांति समझौते को खतरे में डाल रही इजरायल की जिद, सीजफायर के बाद भी हमले; 7 मरे

इजरायल ने लेबनान के अलग-अलग इलाकों पर एक बार फिर हमला शुरू कर दिया गया है. इजरायल का कहना है कि हिज्बुल्लाह ने शुक्रवार की रात को उसके कई इलाकों को निशाना बनाया था इसके बाद ही वो ये कार्रवाई कर रहा है.

शांति समझौते को खतरे में डाल रही इजरायल की जिद, सीजफायर के बाद भी हमले; 7 मरे
इजरायल ने हिज्बुल्लाह के ठिकानों को फिर बनाया टारगेट
NDTV
  • इजरायल ने लेबनान के विभिन्न इलाकों में हमले किए, जिनमें सात लोग मारे गए और दो बच्चे भी शामिल हैं
  • हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर दक्षिणी लेबनान में पचास से अधिक प्रोजेक्टाइल दागे, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई हुई
  • अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर लेबनान में जारी लड़ाई के कारण गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है

हिज्बुल्लाह से समझौते पर बात बनने की खबर आए अभी 24 घंटे का वक्त भी नहीं बीता है और इजरायल ने एक बार फिर लेबनान के अलग-अलग इलाकों में हमला शुरू कर दिया है. इस हमले में सात लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है. मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं. इजरायल की इस कार्रवाई के अब ईरान और यूएस के बीच हुए शांति समझौते पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं. लेबनान की नेशनल न्यूज़ एजेंसी के अनुसार इन हमलों में दक्षिणी शहर नबातिह और आस-पास के गांव प्रभावित हुए हैं. मलबे के नीचे कम से कम सात लोग दबे हुए थे.

युद्धविराम पर सहमति के बाद भी दागी गई थी मिसाइलें

आपको बता दें कि शुक्रवार को हुई भारी गोलाबारी में लेबनान में कम से कम 47 लोगों और चार इजराइली सैनिकों के मारे जाने के बाद मध्यस्थ इज़राइल और लेबनान के चरमपंथी समूह हिज़्बुल्लाह के बीच लड़ाई रोकने की कोशिश की गई थी. वहीं, इजराइली सेना के एक अधिकारी ने बताया कि हिज़्बुल्लाह ने रात भर में दक्षिणी लेबनान में इज़राइली सेना पर 50 से ज़्यादा प्रोजेक्टाइल दागे, जिसके जवाब में सेना ने वहाँ चरमपंथी समूह को निशाना बनाना शुरू कर दिया. शुक्रवार को वाशिंगटन में इज़राइल के राजदूत येचिएल लीटर ने 'X' पर कहा कि अगर हिज़्बुल्लाह समझौते का पालन करता है और हमले बंद कर देता है, तो इज़राइल "तत्काल सीज़फ़ायर के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध" है.

हिज्बुल्लाह ने दिया बड़ा बयान

सार्वजनिक बयानों में हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि अगर इजराइल सीजफायर का पालन करता है तो वह भी करेगा, लेकिन उसने यह नहीं कहा कि असल में कोई सीजफायर लागू हो गया है.उधर, हिज़्बुल्लाह के एक अधिकारी ने शुक्रवार को सीज़फ़ायर समझौते की ख़बरें आने के बाद कहा कि कतर, अमेरिका और ईरान इज़राइल-हिज़्बुल्लाह सीज़फ़ायर कराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की कि कोई समझौता हो गया है.

शुक्रवार को समझौता होने की बात सामने आई थी

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच युद्धविराम को फिर से लागू करने पर सहमति बनने की बात सामने आई थी. अधिकारियों ने बताया था कि दक्षिणी लेबनान में इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच जबरदस्त लड़ाई के बाद शुक्रवार को अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत रद्द कर दी गई. इससे ईरान में युद्ध खत्म करने के शुरुआती समझौते पर सवाल उठने लगे थे. तीन क्षेत्रीय अधिकारियों और मामले की जानकारी रखने वाले एक चौथे व्यक्ति (जिन्होंने पर्दे के पीछे की संवेदनशील बातचीत पर चर्चा करने के लिए नाम ना बताने की शर्त पर बात की) के अनुसार, ईरानी अधिकारी योजना के मुताबिक स्विट्जरलैंड नहीं गए. उनका कहना था कि बातचीत शुरू होने से पहले लेबनान में लड़ाई रुकनी चाहिए. इसके बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी अपनी यात्रा टाल दी.

यह भी पढ़ें: आप तो चुप ही रहिए... संयुक्त राष्ट्र की बैठक में टूटी मर्यादा, UN रिपोर्ट पर भड़का इजरायली अधिकारी

लेखक के बारे में
img
समरजीत सिंह
डिप्टी न्यूज एडिटर
इंडियन इंस्टीट्यूट और मास कम्युनिकेशन जैसे अग्रणी संस्थान से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट समरजीत सिंह एनडीटीवी डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं. उन्... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hizbullah Attack, Israel, Netanyahu, Iran And US War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com