संयुक्त राष्ट्र के मंच पर इजरायल के संयुक्त राष्ट्र राजदूत डैनी डैनन और संयुक्त राष्ट्र की वरिष्ठ अधिकारी के बीच तीखी बहस हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि बैठक के बीच ऊंची आवाज में एक-दूसरे को टोकने और चुप रहने तक की नौबत आ गई.
विवाद की शुरुआत तब हुई जब डैनन ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि कार्यालय की ओर से जारी उस रिपोर्ट पर हमला बोला, जिसमें पहली बार इजरायल को संघर्ष के दौरान कथित यौन हिंसा से जुड़े मामलों को लेकर ब्लैकलिस्ट किया गया है. डैनन ने रिपोर्ट तैयार करने वाली संयुक्त राष्ट्र अधिकारी प्रमिला पैटन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर डाली.
Danny Danon, Israel's so-called ambassador to the UN, doesn't defend his regime with facts. When the United Nations added Israel's army to its blacklist for conflict-related sexual violence alongside ISIS, this arrogant thug shouted “YOU WILL BE QUIET NOW!” at UN staff and… pic.twitter.com/zxp1dmsnqR
— Abilio (@ilbannay) June 19, 2026
रिपोर्ट को लेकर इजरायल का हमला
बैठक में बोलते हुए डैनन ने कहा कि प्रमिला पैटन ने निष्पक्षता नहीं बरती और वे संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की इजरायल को निशाना बनाने वाली सोच के आगे झुक गईं. उन्होंने आरोप लगाया कि रिपोर्ट तथ्यों के बजाय पूर्वाग्रह से प्रेरित है और इसका मकसद इजरायल की छवि को नुकसान पहुंचाना है.
'आप चुप रहिए' कहने पर बढ़ा विवाद
फ्रेजियर के हस्तक्षेप से नाराज डैनन ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इजरायल संयुक्त राष्ट्र का सदस्य देश है और संयुक्त राष्ट्र अधिकारी को चुप रहना चाहिए. डैनन ने बैठक के दौरान कहा, "आप संयुक्त राष्ट्र के लिए काम करती हैं और अब आप चुप रहेंगी. आप चुप रहेंगी... और आपकी शर्मनाक रिपोर्ट भी."
रॉयटर्स के मुताबिक, इस टिप्पणी के बाद बैठक का माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया. सार्वजनिक मंच पर हुई इस बहस से दुनिया के सामने इजरायल और संयुक्त राष्ट्र के तनावपूर्ण रिश्ते की पोल खोल दी. फ्रेजियर ने इसी सप्ताह अपनी रिपोर्ट जारी की थी. रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि यदि बच्चों के खिलाफ उल्लंघनों के मामले जारी रहते हैं तो इजरायली बसने वालों के कुछ समूहों को भी वैश्विक ब्लैकलिस्ट में शामिल किया जा सकता है. रिपोर्ट में फिलिस्तीनी बच्चों के खिलाफ बढ़ते उल्लंघनों पर चिंता जताई गई है.
इजरायल पहले से 'लिस्ट ऑफ शेम' में शामिल
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की ओर से जारी बच्चों और सशस्त्र संघर्ष संबंधी रिपोर्ट की तथाकथित "लिस्ट ऑफ शेम" में इजरायल पहले से शामिल है. इस सूची में उन पक्षों को रखा जाता है जिन पर बच्चों के खिलाफ गंभीर उल्लंघनों के आरोप होते हैं.
दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों संयुक्त राष्ट्र रिपोर्टों में इजरायल के कट्टर विरोधी संगठन हमास का नाम भी ब्लैकलिस्ट में शामिल है. हालांकि इजरायल का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्टें उसके खिलाफ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाती हैं और सुरक्षा चुनौतियों की वास्तविक परिस्थितियों को नजरअंदाज करती हैं.
यह भी पढ़ें: क्यूबा का हाल हो रहा बेहाल, अमेरिकी प्रतिबंध की मार झेल रहे लोग; तेल की किल्लत के बीच बैलगाड़ी से ढो रहे सामान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं