विज्ञापन

ईरान अपने एनरिच्ड यूरेनियम का भंडार अमेरिका को सौंपने पर सहमत, ट्रंप का बड़ा दावा : AFP

पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर ईरान में हैं. वहीं ट्रंप ने दावा कर दिया कि ईरान अपने एनरिच्ड यूरेनियम का भंडार अमेरिका को सौंपने पर तैयार हो गया है. हालांकि, ये ट्रंप का दावा है और अब तक ईरान की ओर से ऐसी कोई बात नहीं कही गई है.

ईरान अपने एनरिच्ड यूरेनियम का भंडार अमेरिका को सौंपने पर सहमत, ट्रंप का बड़ा दावा : AFP
ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि ईरान से शांति समझौता जल्द हो सकता है.
  • ट्रंप ने बताया कि ईरान ने समृद्ध यूरेनियम भंडार सौंपने और परमाणु यूरेनियम लौटाने पर सहमति जताई है
  • अमेरिका और ईरान के बीच पहले दौर की वार्ता विफल रही थी, लेकिन दूसरे दौर की बातचीत के प्रयास जारी हैं
  • पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर ईरान में मध्यस्थता कर रहे हैं और ईरानी नेताओं से युद्ध विराम पर चर्चा की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि उन्हें यकीन नहीं है कि ईरान के साथ युद्धविराम को बढ़ाने की जरूरत है. रायटर्स के अनुसार, व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "मुझे यकीन नहीं है कि इसे बढ़ाने की जरूरत है. ईरान समझौता करना चाहता है और हम उनके साथ बहुत सौहार्दपूर्ण तरीके से बातचीत कर रहे हैं." ट्रंप का कहना है कि ईरान ने अपने समृद्ध यूरेनियम भंडार को सौंपने पर सहमति जताई है. 

एएफपी के अनुसार ट्रंप ने कहा, “वे हमें परमाणु यूरेनियम लौटाने के लिए सहमत हो गए हैं. समझौते पर पहुंचने की बहुत अच्छी संभावना है.” ईरान ने समृद्ध यूरेनियम के भंडार किया हुआ है, जिसके बारे में अमेरिका का कहना है कि इसका इस्तेमाल परमाणु हथियार बनाने में किया जा सकता है. ट्रंप ने ये भी कहा है कि अगर इस्लामाबाद में ईरान के साथ समझौता होता है तो वो पाकिस्तान जा सकते है.

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल-लेबनान में सीजफायर की घोषणा की. ट्रंप ने दोनों देशों के नेताओं के साथ हुई बातचीत के बाद गुरुवार शाम 5 बजे (पूर्वी समय) से शुरू होने वाले इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों के लिए युद्ध विराम की घोषणा की. ट्रंप ने यह भी कहा कि वह इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ औन को 30 वर्षों से अधिक समय बाद होने वाली पहली प्रत्यक्ष वार्ता के लिए व्हाइट हाउस में आमंत्रित कर रहे हैं. इजरायली हवाई हमलों में लेबनान में लगभग 2,200 लोग मारे गए हैं.

दूसरे दौर की वार्ता जल्द

अमेरिका और ईरान के बीच पहले दौर की शांति वार्ता बेनतीजा रही थी. इस्लामाबाद में 22 घंटे तक चली वार्ता के दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर गंभीर मतभेद सामने आए थे. अमेरिका ने 15 शर्तें रखी थीं, ईरान अपनी 10 शर्तों पर जोर दे रहा था. दोनों टस से मस होने को तैयार नहीं थे, तो बात नहीं बनी. अब दूसरे दौर की वार्ता के लिए प्रयास गंभीरता से जारी है और लग रहा है कि समझौते पर बात पहुंच गई है. तभी ट्रंप ने इसका ऐलान कर दिया है. 

ईरान को मनाने में जुटे मुनीर 

अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा पाकिस्तान दोनों के बीच पुल बना हुआ है. पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर ईरान को अमेरिका की शर्तों पर मनाने के लिए तेहरान में हैं. गुरुवार को उन्होंने ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ से मुलाकात की. गालिबाफ ने ही इस्लामाबाद में वार्ता के दौरान ईरानी दल की अगुआई की थी. 

किससे मुनीर की हुई मुलाकात

ईरानी की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, आसिम मुनीर रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के खातम अल अनबिया स्थित केंद्रीय मुख्यालय भी गए, जहां उन्होंने ईरानी कमांडर से मुलाकात की. इस दौरान पश्चिम एशिया के हालात और युद्ध रोकने पर भी चर्चा हुई. इससे पहले मुनीर ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और अन्य नेताओं के साथ बैठक की थी. हालांकि, ईरान की ओर से अब तक अमेरिका से समझौते पर कोई बात नहीं कही गई है.

ये भी पढ़ें-

लादेन से खतरनाक और ईरान का चहेता, जिसे मोसाद-सीआईए ने माना 'भूत', वो कौन? 20 साल जासूसों को देता रहा चकमा

ब्लैक होल जेट पर वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता, कल्पना से भी परे है ताकत और स्पीड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com