भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन तेज गेंदबाज आकाश दीप सिर में चोट लगने के कारण मैच से बाहर हो गए. उनके स्थान पर ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट' के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है. एक बार फिर मोहम्मद सिराज को मौका नहीं मिला है, जिसको लेकर बवाल शुरू हो गया है. पूर्व दिग्गज अब इसको लेकर रिएक्ट करना शुरू कर चुके हैं. भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने रिएक्ट किया है. गावस्कर ने टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं और इसे बिल्कुल गलत बताया है.
गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टी-ब्रेक के दौरान कहा, "सिराज को 'कन्कशन सब्स्टीट्यूट' के तौर पर लाया जाना चाहिए था. अगर आप ताज़ा और ऊर्जावान खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, तो सिराज के पास और भी ज्यादा ताजगी होगी क्योंकि वह पहला टेस्ट भी नहीं खेले थे."
गावस्कर ने यह भी कहा कि "पहले टेस्ट में प्रसिद्ध ने न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए कुछ खास नहीं किया. उन्होंने सुझाव दिया कि अगर सिराज को टीम में शामिल किया जाता, तो न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाजों को सोचने पर मजबूर होना पड़ता, क्योंकि सिराज इस पिच पर कुछ ऐसा कर सकते थे जिसकी उन्हें उम्मीद न हो."
अश्विन ने माना सही फैसला
दूसरी ओर अश्विन ने भी टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर रिएक्ट किया है और इसे सही करार दिय़ा है. अश्विन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर किया और लिखा कि सिराज यहां शमिल होते तो शायद ज्यादा प्रभावी साबित नहीं हो सकते थे.अश्विन ने लिखा, "जब कन्कशन सब का इस्तेमाल करने का मौका हो, तो हमेशा ऐसे खिलाड़ी को लाना अच्छा होता है जो पहले ही सीरीज में खेल चुका हो. सिराज इतने फ्रेश हो सकते हैं कि वे आकर तुरंत असर नहीं डाल पाएंगे".
When there is an opportunity to use a concussion sub, it's always a good idea to bring in a player who has already played in the series. Siraj could be too fresh to come in and create an impact straight away. #INDvNZ
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) November 29, 2026
यह भी पढ़ें | आकाश दीप हुए बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा बने सब्स्टीट्यूट, सिराज को फिर मौका न मिलने पर मचा बवाल
यह भी पढ़ें | IND vs NZ: आकाश दीप आउट, प्रसिद्ध कृष्णा बने सब्स्टीट्यूट, मगर क्यों?
यह भी पढ़ें | नंबर 1 उर्विल पटेल-अभिषेक शर्मा, पंत भी लिस्ट में, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वाले 5 बैटर
यह भी पढ़ें | 15 रन चाहिए, क्रीज पर विराट कोहली-क्रिस गेल, विवियन रिचर्ड्स ने बताया किस गेंदबाज को थमाएंगे आखिरी ओवर?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं