रविवार को जावा सागर में 240 लोगों को ले जा रहे इंडोनेशियाई यात्री जहाज का अधिकारियों से संपर्क टूट गया. वर्गो ट्रांसपोर्ट 8' नाम का यह जहाज इंडोनेशिया के दूसरे सबसे बड़े शहर सुराबाया से दक्षिण कालीमंतन प्रांत की राजधानी बंजारमासिन जा रहा था. जहाज शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 10:13 बजे (0330 UTC) रवाना हुआ था, लेकिन खराब मौसम की वजह से रविवार तड़के जहाज के ऑपरेटर का जहाज से संपर्क टूट गया.
एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, जहाज का आखिरी स्टेटस जावा सागर में दिखा, जो बंजारमासिन के एक घाट से करीब 148 किलोमीटर (92 मील) दूर थी.
अब तक क्या बता चला?
सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस के प्रमुख आई पुतु सुदायाना ने एक वीडियो ब्रीफिंग में कहा, "जहाज के ऑपरेटर ने खराब मौसम का सामना करने की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी."
ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, एक की मौत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त
बोर्नियो द्वीप पर स्थित दक्षिण कालीमंतन के बंजारमासिन शहर में सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह करीब 2 बजे 'वर्को ट्रांसपोर्ट 8' से संपर्क टूटने के दो घंटे बाद इसकी जानकारी मिली. यह जहाज पूर्वी जावा प्रांत के इंडोनेशिया के दूसरे सबसे बड़े शहर सुराबाया से बंजारमासिन के लिए निकला था.
सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस के प्रमुख आई पुतु सुदायाना ने एक वीडियो ब्रीफिंग में कहा, "जहाज के ऑपरेटर ने खराब मौसम का सामना करने की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों को घटना की सूचना दी."
फिलहाल, अभी तक किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है. जहाज के ऑपरेटर, पीटी वर्को योएल रिही ने संपर्क टूटने की सूचना दी और बताया कि जहाज शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 10:13 बजे सुराबाया से रवाना हुआ था.
ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; लोग ऊंचे स्थानों की ओर भागे, ज्वालामुखी से उठा धुंआ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं