विज्ञापन

इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, एक की मौत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

पूर्वी इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. मोलुक्का सागर में भूकंप का एपिसेंटर था. इलाके में भूकंप के झटकों से दहशत फैल गई. इंडोनेशिया, फिलीपींस, मलेशिया में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है.

इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, एक की मौत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त
  • इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में मोलुक्का सागर में स्थानीय समयानुसार सुबह 6:48 बजे 7.4 तीव्रता का भूकंप आया.
  • भूकंप का केंद्र टर्नेटे द्वीप के पास समुद्र में 35 किलोमीटर की गहराई में था, जिससे मनाडो में एक मौत हुई.
  • मनाडो शहर में भूकंप के झटकों से लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए और स्कूलों में बच्चे सुरक्षित स्थानों पर गए.

इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में गुरुवार सुबह समुद्र के भीतर शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई, जो पहले 7.8 दर्ज की गई थी. भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 6:48 बजे मोलुक्का सागर में आया. AFP के मुताबिक मनाडो शहर में एक इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

USGS ने बताया कि भूकंप का केंद्र टर्नेटे द्वीप के पास समुद्र में था और इसकी गहराई करीब 35 किलोमीटर थी. भूकंप के बाद हवाई स्थित पैसिफिक सुनामी चेतावनी केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि केंद्र से 1,000 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक सुनामी लहरें उठ सकती हैं. इस चेतावनी के तहत इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटीय इलाकों को सतर्क रहने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें- 54 साल के बाद दुनिया को फिर से क्यों याद आए चंदा मामा, भारत से है खास कनेक्शन

घरों से भागे लोग

उत्तर सुलावेसी प्रांत के मनाडो शहर में मौजूद एएफपी के एक पत्रकार ने बताया कि भूकंप के झटकों से लोग नींद से जाग गए और दहशत में घरों से बाहर निकल आए.

उन्होंने कहा, 'मैं तुरंत उठकर अपने घर से बाहर निकल गया. लोग घबराकर सड़कों पर आ गए थे. पास के एक स्कूल में बच्चे भी तुरंत बाहर की ओर भागे.'

यह भी पढ़ें- नेपाल में तेल का बिगड़ा खेल, 15 दिनों में 5 अरब का घाटा, हवाई ईंधन की कीमतों में 98% का ऐतिहासिक इजाफा

काफी देर तक महसूस किए भूकंप के झटके

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झटके काफी देर तक महसूस किए गए, हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है. स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

भूकंप और संभावित सुनामी को देखते हुए तटीय क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indonesia Earthquake, Indonesia Earthquake And Tsunami, Indonesia Earthquake News, Indonesia Earthquake Latest News, Earthquake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com