विज्ञापन

किम जॉन्ग के नॉर्थ कोरिया पहुंचा भारतीय यूट्यूबर, एयरपोर्ट से निकलते ही हुआ 'कांड', बोला- मुझे उम्मीद नहीं थी

भारतीय यूट्यूबर मोहम्मद अनस खान ने नॉर्थ कोरिया का दौरा किया जब 6 साल के गैप के बाद इस देश ने विदेशियों का अपने यहां आने की अनुमति दी थी. अनस खान यहां प्योंगयांग मैराथन में शामिल होने गए थे. उन्होंने यूट्यूब व्लॉग डालकर अपना अनुभव दुनिया से शेयर किया है.

किम जॉन्ग के नॉर्थ कोरिया पहुंचा भारतीय यूट्यूबर, एयरपोर्ट से निकलते ही हुआ 'कांड', बोला- मुझे उम्मीद नहीं थी
भारतीय यूट्यूबर मोहम्मद अनस खान ने नॉर्थ कोरिया का दौरा किया

Viral Video: भारतीय यूट्यूबर मोहम्मद अनस खान ने बाहरी दुनिया से सबसे अधिक कटे देश नॉर्थ कोरिया का सफर किया. ट्रेवल विथ एके नाम के अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने अपना यह वीडियो पोस्ट किया है. नॉर्थ कोरिया व्लॉग के पहले वीडियो (Indian Travelling to North korea, Shocking First Impression) को अबतक 5.3 मिलियन व्यू मिल चुके हैं. पिछले साल अप्रैल में वह प्योंगयांग मैराथन में हिस्सा लेने वाले अंतरराष्ट्रीय दल का हिस्सा बनकर वहां पहुंचे थे.

साल 2025 में प्योंगयांग मैराथन का आयोजन 6 अप्रैल 2025 को किया गया था. कोरोना महामारी के बाद और 6 साल के अंतराल के बाद यह पहली बार आयोजित हुई थी. मोहम्मद अनस खान ने बताया कि उनके साथ करीब 40 देशों के लोग थे. अनस के मुताबिक, पूरे लोगों में केवल दो भारतीय थे. उनकी यात्रा मुंबई से शुरू हुई और फिर चीन के बीजिंग से होते हुए नॉर्थ कोरिया पहुंची.

मोबाइल कराया साफ, नॉर्थ कोरिया की जगह डीपीआरके बोलने को कहा

चीन में ही अनस खान को नॉर्थ कोरिया के सख्त नियम बताए गए. मोबाइल में मौजूद धर्म से जुड़ी चीजें, जैसे कुरान और बाइबल, के साथ नॉर्थ कोरिया से जुड़ी कुछ तस्वीरें और मजाकिया मीम हटाने को कहा गया. उन्हें कहा गया कि नॉर्थ कोरिया के नेताओं के नाम के साथ सम्मानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना होगा. इतना ही नहीं देश को नॉर्थ कोरिया के बजाय डीपीआरके (डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया) कहना भी जरूरी बताया गया. उन्हें अपने ग्रूप के साथ रहने और वहां की राजनीतिक व्यवस्था का सम्मान करने को कहा गया. अनस खान के अनुसार भारतीय नागरिकों के लिए वीजा फीस करीब 12 से 13 हजार रुपये थी.

"उम्मीद से अलग दिखा नॉर्थ कोरिया"

प्योंगयांग पहुंचने के बाद अनस को वहां का नजारा उनकी उम्मीदों से बिल्कुल अलग लगा. उन्होंने एयरपोर्ट को एकदम मॉर्डर और व्यवस्थित बताया. वहां से शहर की ओर जाते समय उन्हें खेत, वहां के लोकल घर और साफ-सुथरे रास्ते दिखाई दिए. उनके अनुसार, शहर में उन्हें ऊंची-ऊंची बिल्डिंगें, दुकानें, टैक्सियां और सरकारी ट्रांसपोर्ट सिस्टम नजर आया. उन्होंने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि प्योंगयांग इतना विकसित दिखाई देगा.

यह भी पढ़ें | पाकिस्तान की सबसे लग्जरी ट्रेन में कदम रखते ही इंडियन यूट्यूबर हैरान, बोला- 'इसने तो हद कर दी'

शहर पहुंचने पर अनस ने किम इल-संग स्टेडियम देखा, जहां से अगले दिन मैराथन शुरू होनी थी. स्टेडियम के आसपास तैयारियां चल रही थीं. मैराथन के रास्ते पर पानी के स्टॉल लगाए जा रहे थे. उन्होंने बताया कि इस दौड़ में अलग-अलग देशों के प्रतिभागियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहने वाले थे, जो धावकों का उत्साह बढ़ाते. अनस को सोसैन होटल में ठहराया गया, जिसे उन्होंने देश के बेहतरीन होटलों में से एक बताया. वह होटल की 29वीं मंजिल पर अपने कमरे तक पहुंचे, जहां से पूरे शहर का नजारा दिखाई देता था. होटल का ढांचा और सुविधाएं देखकर वह हैरान थे. हालांकि, शहर में घूमने के दौरान उन्हें कुछ जगहों पर इलेक्ट्रिसिटी की समस्या होने का अहसास भी हुआ.

और फिर आया मैराथन का नंबर

दिनभर की यात्रा के बाद अनस ने होटल में खाना खाया. उनके पास अगले दिन की मैराथन के लिए दौड़ का नंबर भी आ गया था. उन्होंने मैराथन में 5 किलोमीटर की दौड़ में भाग लिया. मैराथन की शुरुआत किम इल-संग स्टेडियम से हुई. अनस ने बताया कि माहौल ऐसा था, मानो वे ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हों.

अनस के लिए इस दौड़ का सबसे खास अनुभव नॉर्थ कोरिया के आम लोगों को देखने, उनसे मिलने का रहा. मैराथन के लिए रनिंग ट्रैक में बदले रोड के दोनों ओर खड़े लोग तालियां बजा रहे थे. दौड़ने वालों को पानी दे रहे थे. अनस खान ने लोगों को काम पर जाते, साइकिल चलाते और घरों से हाथ हिलाकर स्वागत करते देखा. बातचीत और आसपास का नजारा देखते हुए उनकी 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी हो गई. इसके बाद उन्हें मैराथन में शामिल होने के लिए पार्टिसिपेशन मेडल भी मिला. उन्होंने इस अनुभव को जिंदगी के सबसे यादगार पलों में से एक बताया.

यह भी पढ़ें | रूस के छोटे से गांव में पहुंचा इंडियन यूट्यूबर, खेत देख रह गया दंग, कहा- यह चीज तो हमें सीखनी चाहिए

यह भी पढ़ें | जब से अपना बच्चा मरा, तब से दूसरों के मरे बच्चों को ढो रही हथिनी; इस तस्वीर के पीछे की कहानी रुला देगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Indian Youtuber, North Korea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com