विज्ञापन

पहली बार भारतीय ट्रेन में बैठकर मुंबई से अमृतसर पहुंचा ब्रिटिश टूरिस्ट, बोला- 'इनसे मुझे इंप्रेस कर दिया'

British Tourist In India: ब्रिटिश कंटेंट क्रिएटर डोमिनिक ने कहा, 'मैं इस सफर को 10 में से 10 नंबर दूंगा और मौका मिलने पर फिर से इस ट्रेन में सफर करना चाहूंगा.'

पहली बार भारतीय ट्रेन में बैठकर मुंबई से अमृतसर पहुंचा ब्रिटिश टूरिस्ट, बोला- 'इनसे मुझे इंप्रेस कर दिया'
डोमिनिक ने अपने नए इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है, जिस पर सबसे ज्यादा व्यूज हैं.
Instagram@desidominic

Viral Video: ब्रिटेन के रहने वाले डोमिनिक इस वक्त भारत में हैं और अपना एक्सपीरियंस वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने मुंबई से अमृतसर तक ट्रेन में सफर किया था, जिसके बाद उन्होंने भारतीय रेलवे की जमकर तारीफ की और अपने एक्सपीरिंयस को रेट करते हुए 10 में से 10 नंबर दिए. डेामिनिक के मुताबिक, खाने से लेकर सफर तक, सबकुछ बेस्ट था और उन्हें कोई शिकायत का मौका नहीं मिला.

'सिर्फ £45 में की 29 घंटे की यात्रा'

डोमिनिक ने कहा, 'मैंने करीब 29 घंटे के सफर के लिए सिर्फ £45 (5461 रुपये) दिए. इससे बेहतर क्या हो सकता है? ट्रेन बिल्कुल समय पर चली, कोई देरी नहीं हुई और सफर बहुत आरामदायक रहा. बीच-बीच में थोड़े झटके जरूर लगे, लेकिन यह कोई बड़ी बात नहीं है. कुल मिलाकर, मुझे कोई शिकायत नहीं है.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

'खाना किफायती और बहुत टेस्टी था'

डोमिनिक ने आगे कहा, 'ट्रेन में मिले भारत के लोग बहुत मिलनसार थे. जो खाना मुझे सर्व किया गया, वो भी बहुत टेस्टी था. चाय इतनी थी कि आप पीते-पीते थक जाएं. एक कप की कीमत बस 9 पेंस थी. कल रात के खाने में भी कई तरह की करी, पनीर, बॉम्बे आलू, चिकन करी और रोटियां थीं. इसका खर्च £2.50 (303 रुपये) आया. बाद मैं मैंने चिकन बिरयानी खाई, जिसकी कीमत £1.30 (158 रुपये) थी. वहां ऑमलेट और वेजिटेबल कटलेट भी मिल रहे थे, जो तुरंत ताजे तैयार किए जा रहे थे. सब कुछ बहुत किफायती और बेहद स्वादिष्ट था.'

यह भी पढ़ें:- मुंबई की नौकरी छोड़कर हिमाचल के गांव में शिफ्ट हो गई महिला, बोलीं- 'कभी-कभी लगता है मैंने गलती कर दी'

यह भी पढ़ें:- स्टेज पर बुजुर्ग पहनाने लगे सोने की चेन, दूल्हे ने पकड़ लिया हाथ, वायरल हो गया दुल्हन का रिएक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
British Tourist In India, Viral Video, Indian Railways, Mumbai To Amritsar Train, Travel Experience
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com