विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2025

कनाडा की रिपोर्ट में नहीं मिला निज्जर की हत्या और भारत के बीच ‘कोई ठोस संबंध’

रिपोर्ट में कहा गया, "हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में संदिग्ध भारतीय भागीदारी के बारे में प्रधानमंत्री ट्रूडो की घोषणा के बाद यह दुष्प्रचार अभियान का मामला हो सकता है, हालांकि फिर से किसी विदेशी राज्य से कोई निश्चित संबंध साबित नहीं किया जा सका.

कनाडा की रिपोर्ट में नहीं मिला निज्जर की हत्या और भारत के बीच ‘कोई ठोस संबंध’

कनाडा के एक आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह साबित नहीं हुआ है कि कनाडाई सिख कार्यकर्ता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का किसी अन्य देश से ठोस संबंध है. इस रिपोर्ट ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के उन आरोपों को दरकिनार कर दिया है, जिसमें उन्होंने निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संलिप्तता का आरोप लगाया था.

दरअसल, सितंबर 2023 में ट्रूडो ने कहा था कि कनाडा के पास विश्वसनीय सबूत हैं कि जून 2023 में ब्रिटिश कोलंबिया में निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंट शामिल थे ‘संघीय चुनाव प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं में विदेशी हस्तक्षेप की सार्वजनिक जांच' शीर्षक वाली रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई.

रिपोर्ट में आयुक्त मैरी-जोसे हॉग ने कहा, ‘‘देश के हितों के विपरीत निर्णय लेने वालों को दंडित करने के लिए गलत सूचना का प्रयोग प्रतिशोधात्मक रणनीति के रूप में किया जाता है.''

इस 123 पृष्ठ की रिपोर्ट में छह भारतीय राजनयिकों को निष्कासित करने का भी जिक्र है. इसमें कहा गया है, ‘‘अक्टूबर 2024 में, कनाडा ने छह भारतीय राजनयिकों और वाणिज्य दूतावास अधिकारियों को निष्कासित कर दिया था....'' भारत ने भी छह कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था और अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाने की घोषणा की थी.

लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Canadian Report, Hardeep Singh Nijjar, Hardeep Singh Nijjar Case, Report On Hardeep Singh Nijjar, Hardeep Singh Nijjar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com